BankelalBhediyaBhokalComic BookComicsNewsRaj ComicsTiranga

राज कॉमिक्स विशेषांक संग्रह – भेड़िया, तिरंगा, बांकेलाल और भोकाल के धमाकेदार सेट्स का प्रीऑर्डर शुरू! (Pre-order Now: Raj Comics SPCL Sets Featuring Bhediya, Tiranga, Bankelal & Bhokal with Free Standee)

Loading

भेड़िया की दहाड़, तिरंगा की ललकार, बांकेलाल की शरारत और भोकाल की तलवार – अब आपके संग्रह का हिस्सा बनाइये! (Celebrate the golden era of Indian comics. Pre-order your favorite hero’s special edition set today!)

राज कॉमिक्स के चार कालजयी सुपरहीरो – भेड़िया, तिरंगा, बांकेलाल और भोकाल, एक बार फिर लौट आए हैं विशेष संस्करण सेट्स के साथ। इन शानदार सेट्स का प्रीऑर्डर अब उपलब्ध है।

🔥 क्या है खास?

  • ✅ प्रत्येक सेट में हैं 6 चुनिंदा कॉमिक्स (भोकाल में 8)
  • ✅ मूल्य : 200/- प्रति अंक
  • ✅ पृष्ठ: 64 (प्रत्येक)
  • ✅ फ्री स्टैंडी गिफ्ट सभी सेट के साथ

सभी कॉमिक्स “राज कॉमिक्स विशेषांक” के अंतर्गत हैं, जिन्हें संजो कर रखने लायक डिज़ाइन और प्रिंट में प्रस्तुत किया गया है। निम्नलिखित सेट इस मेगा प्री-आर्डर में उपलब्ध हैं जिन्हें आप पुस्तक विक्रेता बंधुओं से क्रय कर सकते है।

🐺 स्पेशल सेट – 11: भेड़िया के विशेषांक

Bhediya Special Set 11 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bhediya Special Set 11 – Raj Comics By Manoj Gupta

भेड़िया – असाम के जंगलों का योद्धा और भारत की वन-शक्ति का प्रतीक। इस सेट में शामिल हैं:

  • मौत क्षेत्र
  • छुपा काबरा
  • सरदार कोबी
  • अश्वा
  • काला भेड़िया
  • कारकोटक

सेट में एक कॉमिक्स 2 इन 1 भी जहाँ भेड़िया और ब्लाइंड डेथ एक साथ भिड़ते दिखाई पड़ते है, कॉमिक्स है काला भेड़िया एवं इसके साथ ही इस सेट कई ऐसे कॉमिक्स है आज से पहले कभी पुन:मुद्रित नहीं हुए हैं। ये सेट भेड़िया के प्रशसंकों के मस्ट हैव है।

🛡️ स्पेशल सेट – 1: तिरंगा के विशेषांक

Tiranga Special Set 1 - Raj Comics By Manoj Gupta
Tiranga Special Set 1 – Raj Comics By Manoj Gupta

तिरंगा – देशभक्ति का ज्वलंत उदाहरण, जो आतंक और अपराध के खिलाफ अपने मिशन पर अडिग रहता है। इस सेट में शामिल हैं:

  • शून्य
  • कहाँ छिपा है कातिल
  • अंधी दुनिया
  • एनीमोंस्टर
  • काल मूर्ती
  • जल्दी मर

ब्लाइंड डेथ रिटर्न्स! इस बार तिरंगा के साथ वह भी एक नहीं बल्कि दो कॉमिक्स में, शून्य में इंस्पेक्टर स्टील का साथ और एनीमोंस्टर में तो मार्वल के पात्र भी दिखाई पड़ जाएंगे, हालाँकि बाकि की अन्य कॉमिक्स ‘फिलर’ मात्र है।

😂 स्पेशल सेट – 8: बांकेलाल के विशेषांक

Bankelal Special Set 8 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bankelal Special Set 8 – Raj Comics By Manoj Gupta

बांकेलाल – हास्य और व्यंग्य का बादशाह, जिसकी चालाकियों से खुद भगवान भी उलझ जाते हैं। इस मज़ेदार सेट में हैं:

  • स्वर्ग का सिंहासन
  • युद्ध के बीज
  • सुर और असुर
  • झूठ बोले कौवा काटे
  • चुड़ैला
  • विष्णु चक्र

इस सेट में काफी ऐसे अंक है जो शायद ही राज कॉमिक्स के पाठकों ने कभी पढ़े हों! बांकेलाल एनी डे।

⚔️ स्पेशल सेट – 3: भोकाल के विशेषांक

Bhokal Special Set 3 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bhokal Special Set 3 – Raj Comics By Manoj Gupta

भोकाल – तंत्र और तलवार का धनी, युद्धभूमि का नायक और साहस का प्रतीक। इस एक्शन-पैक्ड सेट में शामिल हैं:

  • काल वशीभूत
  • पुतला तंत्र
  • पाताल विजेता
  • मित्रघात
  • नष्ट
  • मृत्युजीत
  • राज करेगा शैतान
  • घर आया शूतान

हालाँकि भोकाल के यह सभी कॉमिक्स महारावण श्रृंखला के बाद प्रकाशित हुए थे पर युद्ध/राजा-महाराजा/तंत्र-तिलिस्म पसंद करने वाले पाठकों के लिए ये सेट उपयुक्त है। आज ही आर्डर करें, आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: कॉमिक्स बाइट ‘वन शॉट’ रिव्यु: ब्लैक स्पाइडर – राज कॉमिक्स (Comics Byte ‘One Shot’ Review: Black Spider – Raj Comics)

Raj Comics | Bankelal Comics Collection | Set of 8 Origin Comics | Raj Comics

Raj Comics Bankelal Comics Collection
Raj Comics Bankelal Comics Collection
Raj Comics Posters, How many do you have in the collection? | Comics Byte Reviews

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!