BankelalComic BookComicsDogaInspector SteelNewsParmanuRaj Comics

राज कॉमिक्स मेगा प्री-ऑर्डर: सभी विशेष सेट और संग्राहक संस्करण की विस्तृत जानकारी। (Raj Comics Mega Pre-Order: Detailed information on all the special sets and collector’s editions.)

Loading

राज कॉमिक्स का मेगा प्री-ऑर्डर, हर काॅमिक्स प्रेमी के लिए खास अवसर। (Raj Comics Mega Pre-Order brings massive collection sets.)

भारतीय काॅमिक्स जगत में एक बार फिर हलचल मच चुकी है। राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता ने अपने मेगा प्री-ऑर्डर के अंतर्गत अनेक विशेष सेट और संग्राहक संस्करण प्रस्तुत किए हैं। यह प्रस्तुति न केवल पुराने पाठकों की यादों को ताजा करती है, बल्कि नए संग्रहकर्ताओं के लिए भी एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

इस लेख में हम प्रत्येक सेट और संस्करण की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें।

विशेष सेटों का विस्तृत विवरण (Detailed description of special sets)

भेड़िया विशेष सेट-14 (Bhediya Special Set -14)

Bhediya Special Set -14 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bhediya Special Set -14 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में कुल 6 चित्रकथाएँ शामिल हैं: जंगल-जंगल मौत चली, मौत ना मारे कोई, हरी-भरी मौत, बहरूपा, जल उठा जंगल, जीतेगा थोडांगा। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये रखा गया है, जबकि एक विशेष अंक 225/- (80 पृष्ठ) का है। प्रत्येक चित्रकथा में लगभग 64 पृष्ठ है। इस सेट के साथ स्टैंडी निःशुल्क दी जा रही है। यह सेट के प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है जहां कोबी और भेड़िया का एक्शन पाठकों को देखने मिलेगा।

डोगा विशेष सेट-12 (Doga Special Set -12)

Doga Special Set -12 - Raj Comics By Manoj Gupta
Doga Special Set -12 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 5 चित्रकथाएँ हैं: डोगा तेरे कारण, नासूर डोगा, निकल पड़ा डोगा, भूखा डोगा, सो जा डोगा। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये है और सभी लगभग 56 पृष्ठों के हैं। इस सेट के साथ भी स्टैंडी निःशुल्क दी जा रही है।
यह संग्रह मुंबई के रक्षक डोगा के गहन और गंभीर कथानकों को प्रस्तुत करता है।

परमाणु विशेष सेट-8 (Parmanu Special Set -8)

Parmanu Special Set -8 - Raj Comics By Manoj Gupta
Parmanu Special Set -8 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 5 चित्रकथाएँ शामिल हैं: ब्रह्माण्ड का अपराधी, परमाणु भगवान की जय, कर्ज, वार्म क्वीन, डस्टबिन। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये है। इस सेट के साथ फ्रिज मैग्नट स्टीकर निःशुल्क दिया जा रहा है।

परमाणु विशेष सेट-9 (Parmanu Special Set -9)

Parmanu Special Set -8 - Raj Comics By Manoj Gupta
Parmanu Special Set -9 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 6 चित्रकथाएँ हैं: कत्ल-ए-आम, मिशन एनर्जी, उम्रकैद, मल्टीडॉन, अंतिम युद्ध, चार साल का परमाणु। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये है और लगभग सभी काॅमिक्स में 64 पृष्ठ है और इस सेट के साथ एक स्टैंडी निःशुल्क दी जा रही है। इनमे से कई अंको में ‘इतिहास’ मुख्य खलनायक की भूमिका में दिखाई पड़ता है।

एंथोनी विशेष सेट-2 (Anthony Special Set -2)

Anthony Special Set -2 - Raj Comics By Manoj Gupta
Anthony Special Set -2 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 6 चित्रकथाएँ हैं: जस्टिस काल, टिट फॉर टैट, मुर्दे का जवाब मुर्दा, किया मौत को टेलीफोन, डेड एंड, ब्लैक फोर्ट। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये है और सभी अंको में 64 पृष्ठ है। इस सेट के साथ फ्रिज मैग्नट स्टीकर निःशुल्क दिया जा रहा है। एंथोनी गुंजालवेज यानि की मुर्दा नायक के प्रशंसकों को यह जरूर पसंद आएगा।

भोकाल विशेष सेट-5 (Bhokal Special Set -5)

Bhokal Special Set -5 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bhokal Special Set -5 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 6 चित्रकथाएँ हैं: जो जीता सो हारा, भाग्य विधाता, त्रिशाप, सात सवाल, लौट आई तुरीन और मैं वचन देता हूँ। प्रत्येक चित्रकथा का मूल्य 200/- रूपये है, जबकि एक विशेष अंक 225/- रूपये का (80 पृष्ठ) है। इस सेट के साथ फ्रिज मैग्नट स्टीकर निःशुल्क दिया जा रहा है। सात सवाल काॅमिक्स के माध्यम से तुरीन ‘भोकाल’ के जीवन में वापस लौट आई थी।

बांकेलाल विशेष सेट-11 (Bankelal Special Set -11)

Bankelal Special Set -11 - Raj Comics By Manoj Gupta
Bankelal Special Set -11 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 6 चित्रकथाएँ हैं: कालसर्प योग, कलंक चोटी, चुड़ैलों का नाच, कर बुरा हो बुरा, मैं भी बांकेलाल और उल्टा योग। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200/- रूपये है और सभी अंको में 64 पृष्ठ है। इस सेट के साथ फ्रिज मैग्नट स्टीकर निःशुल्क दिया जा रहा है। इनमें से कई अंक कभी रिप्रिंट नहीं हुए है इसलिए बांकेलाल का सेट आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए।

फाइटर टोड्स विशेष सेट-6 (Fighter Toads Special Set -6)

Fighter Toads Special Set -6 - Raj Comics By Manoj Gupta
Fighter Toads Special Set -6 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस सेट में 6 चित्रकथाएँ शामिल हैं: लॉक किया जाए, जीतेगा भाई जीतेगा, सट्टे पे सट्टा, गांधीगिरी, टर्मिनेटर और ब्लैक कंप्यूटर। प्रत्येक काॅमिक्स का मूल्य 200 रूपये है और पृष्ठ संख्या 48 से 64 के मध्य है। इस सेट के साथ स्टैंडी मुफ्त दी जा रही है।

संग्राहक संस्करणों का विस्तृत विवरण (Detailed description of collector’s editions)

इंस्पेक्टर स्टील संग्राहक संस्करण – भाग ४ (Inspector Steel Collectors Edition 4)

Inspector Steel Collectors Edition 4- Raj Comics By Manoj Gupta
Inspector Steel Collectors Edition 4- Raj Comics By Manoj Gupta

इस संस्करण में 6 चित्रकथाएँ संकलित हैं: अपराध, ब्लैक दिसम्बर, डायल 100, कानून का कीड़ा, ब्लैक वारंट और ब्रेनवाश। कुल 192 पृष्ठ, मूल्य 899/-। इसमें एक पोस्टर, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।

सम्पूर्ण बैरिस्टर विश्वनाथ (Sampoorn Barrister Vishwanath)

Sampoorn Barrister Vishwanath - Raj Comics By Manoj Gupta
Sampoorn Barrister Vishwanath – Raj Comics By Manoj Gupta

इस संस्करण में 4 चित्रकथाएँ हैं: बैरिस्टर विश्वनाथ, इंसाफ की लाठी, खूनी कौ और गोल्ड मेडल। कुल 128 पृष्ठ, मूल्य 799/-। इसमें एमडीएफ स्टैंडी, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।

जौहर संयुक्त संस्करण (Johar Collected Edition)

Johar Collected Edition - Raj Comics By Manoj Gupta
Johar Collected Edition – Raj Comics By Manoj Gupta

इसमें 5 चित्रकथाएँ संकलित हैं: जौहर, जौहर और हवाई डाकू, जौहर और गिरहकट, जौहर कंकाल द्वीप में और कोकोरम का खजाना। कुल 168 पृष्ठ, मूल्य 899/-। इसमें फ्रिज मैग्नट, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।

तिलिस्मदेव खण्ड-1 एवं खण्ड-2 संयुक्त संस्करण (Tilismdev Khand 1 & Khand 2 Collectors Edition)

Tilismdev Khand 1 - Raj Comics By Manoj Gupta
Tilismdev Khand 1 – Raj Comics By Manoj Gupta
  • खण्ड -1: इसमें 14 चित्रकथाएँ हैं, कुल 422 पृष्ठ, मूल्य 1799/- । इसमें बुकमार्क, मूल आवरण और फ्रिज मैग्नट शामिल हैं।
  • खण्ड -2: इसमें भी 14 चित्रकथाएँ हैं, कुल 422 पृष्ठ, मूल्य 1799/-। इसमें बुकमार्क, मूल आवरण और फ्रिज मैग्नट शामिल हैं।
Tilismdev Khand 2 - Raj Comics By Manoj Gupta
Tilismdev Khand 2 – Raj Comics By Manoj Gupta

पाताल सम्राट तौसी संग्राहक संस्करण 3, 4 और 5 (Patal Samrat Tausi Collectors Edition 3, 4 & 5)

Patal Samrat Tausi Collectors Edition 3 - Raj Comics By Manoj Gupta
Patal Samrat Tausi Collectors Edition 3 – Raj Comics By Manoj Gupta
  • तौसी 3: इसमें 9 चित्रकथाएँ संकलित हैं, कुल 352 पृष्ठ, मूल्य 1499/- । इसमें एमडीएफ स्टैंडी, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।
  • तौसी 4: इसमें 9 चित्रकथाएँ हैं, कुल 320 पृष्ठ, मूल्य 1499/-। इसमें एमडीएफ स्टैंडी, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।
  • तौसी 5: इसमें 6 चित्रकथाएँ हैं, कुल 192 पृष्ठ, मूल्य 1099/-। इसमें एमडीएफ स्टैंडी, मूल आवरण और बुकमार्क शामिल हैं।

“अब मरेगा परमाणु” संग्राहक संस्करण (“Ab Marega Parmanu” Collectors Edition)

"Ab Marega Parmanu" Collectors Edition - Raj Comics By Manoj Gupta
“Ab Marega Parmanu” Collectors Edition – Raj Comics By Manoj Gupta

इसमें 6 चित्रकथाएँ शामिल हैं। पेपरबैक्स अलग-अलग खरीदने पर कुल मूल्य 700/- के आसपास है, जबकि संग्राहक संस्करण 1199/- में उपलब्ध है।
इसमें एमडीएफ स्टैंडी और बुकमार्क भी शामिल हैं।

Main Hun Bhediya ollectors Edition - Raj Comics By Manoj Gupta
Main Hun Bhediya ollectors Edition – Raj Comics By Manoj Gupta

इसके अलावा ” मैं हूँ भेड़िया” का संग्राहक संस्करण भी उपलब्ध है।

राज कॉमिक्स का यह मेगा प्री-ऑर्डर जहाँ सामान्य पाठकों के लिए उपयुक्त हैं, वहीं संग्राहक संस्करण संग्रहकर्ताओं के लिए भी आकर्षक हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: विराट पर्व: नागग्रंथ श्रृंखला का शानदार विराट समापन। (Virat Parv: The Grand Finale of Naggranth Series)

Raj Comics | Combo-1 of Narak Nashak Nagraj Nag Granth Series New Comics | Aadi Parv | Naag Parv | Aaranyak Parv | Halahal Parv | Hindi | Paperback

Nag Granth Series - Narak Nashak Nagraj - Raj Comics By Sanjay Gupta
Nag Granth Series – Narak Nashak Nagraj – Raj Comics By Sanjay Gupta
Raj Comics By Sanjay Gupta | Aranyak Parv | Streebhu | Yoddha | Comics Byte Reviews | Dev Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!