Comic BookComicsNewsRaj Comics

राज कॉमिक्स के 4 दशक और संजय गुप्ता जी का भावनात्मक संदेश। (Raj Comics Completes 4 Glorious Decades – Sanjay Gupta’s Emotional Message.)

Loading

40 साल। अनगिनत यादें। एक अमर यूनिवर्स। (40 Years. Countless memories. One immortal universe.)

वर्ष 2026 भारतीय कॉमिक्स इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
क्योंकि इसी वर्ष, 1986 से शुरू हुई राज कॉमिक्स (Raj Comics) अपने शानदार 4 दशक की यात्रा पूरी करने जा रही है।

Raj Comics By Sanjay Gupta
Raj Comics By Sanjay Gupta

और इस ऐतिहासिक मौके पर,
राज कॉमिक्स के निर्माता, मार्गदर्शक और आत्मा – संजय गुप्ता जी ने पाठकों के लिए एक ऐसा भावनात्मक संदेश साझा किया है, जो हर पुराने और नए कॉमिक्स प्रेमी के दिल को छू जाता है।

संजय जी का संदेश सभी काॅमिक्स प्रशंसकों के लिए:

वर्ष 2026 बहुत ख़ास है|
वर्ष 1986 से आरम्भ हुआ राज कॉमिक्स का यह प्रचंड सफ़र इस वर्ष अपने 4 दशक पूरे करेगा| और इस वर्ष मेरे जीवन के 6 दशक पूरे होंगे (अगर हो पाए तो 🙂 )| इस सफ़र ने बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना किया लेकिन आप सभी के साथ और विशवास ने निरंतर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया| प्रेरणा की इस परम ऊर्जा को मैं ही समझ सकता हूँ जोकि ना सिर्फ प्रेरित करती रही बल्कि हर पल संभालती भी रही| इस वर्ष मैं ज्यादा से ज्यादा नवीन राज कॉमिक्स प्रकाशित करने का प्रयास करूँगा ऐसा संकल्प लेता हूँ|

इन 4 दशकों में मैं यह वृहद् यूनिवर्स बनाने में कामयाब रहा इसके लिए अपने सुपर हीरो परमपिता महाकाल का आभारी हूँ| वे इसी प्रकार मेरा मार्गदर्शन करते रहें और मार्ग प्रशस्त करते रहें|

राज कॉमिक्स यूँ तो कई ऑनलाइन प्रतिष्ठानों में आसानी से उपलब्ध है इसके अलावा ऑफलाइन भी उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है| आप तक कॉमिक्स पहुंचाने के लिए और आपसे संपर्क बनाए रखने के लिए मैं खुद देशभर में लगने वाले कॉमिककॉन आयोजनों में शामिल होता हूँ|

Nagraj By Siddharth Panwar
Raj Comics By Sanjay Gupta

दोस्तों मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि आज की यंग जनरेशन भी राज कॉमिक्स से जुड़ रही है| और इस मुहीम में आपका भी योगदान है| आप भी अपने बच्चों को राज कॉमिक्स से परिचित करवा रहे हो| मैं पिछले 3 वर्षों से भारतवर्ष के कई राज्यों में कॉमिककॉन में भाग ले रहा हूँ और मैं एक बड़ा बदलाव देख रहा हूँ ना केवल पूर्व पाठक राज कॉमिक्स फिर से ले रहे हैं, नयी पीढ़ी भी राज कॉमिक्स और कॉमिक्स बुक रीडिंग में रुचि ले रही है| यह एक शुभ संकेत है|

मैं आशान्वित हूँ और लगातार कॉमिक्स के उत्थान के लिए प्रयासरत रहूँगा| नयी कॉमिक्स आती रहेंगी| और हाँ मैं जानता हूँ कि आप सभी अपने किरदारों पर मूवीज देखना चाहते हैं| इसके लिए भी इस वर्ष में तेजी से, कर्मठता से और दृढ संकल्प से कार्य करूँगा|

आप सभी का नववर्ष मंगलमय हो इसी कामना के साथ
आपका संजय गुप्ता (मैं कॉमिक्स हूँ)

सफलता के इन चार दशकों और इसके सूत्रधार मेरे पिता स्वर्गीय श्री राज कुमार गुप्ता को मेरा प्रणाम|

👉 फाॅलो संजय गुप्ता फेसबुक प्रोफाइल (Raj Comics Official Facebook): (यहाँ से उनके सभी आधिकारिक अपडेट, नई कॉमिक्स और आने वाले मूवी प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिलती है।)

4 दशकों का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स (मनोरंजन का पांचवा दशक)

चार दशकों में राज कॉमिक्स ने भारतीय कॉमिक्स जगत को एक ऐसा भव्य सुपरहीरो यूनिवर्स दिया है, जिसने पीढ़ियों की सोच, कल्पना और संस्कारों को आकार दिया। नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा, तिरंगा, परमाणु, भोकाल और शक्ति जैसे अमर किरदारों के साथ राज कॉमिक्स ने हमें सैकड़ों नहीं बल्कि हज़ारों यादगार कहानियाँ दी हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि साहस, न्याय, देशभक्ति और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाती आई हैं। राज कॉमिक्स केवल कॉमिक्स का नाम नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की पहचान, संस्कार और जज़्बे की पाठशाला बन चुकी है।

Raj Comics By Sanjay Gupta
Raj Comics By Sanjay Gupta

राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता की न्यू ईयर सेल

नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही राज कॉमिक्स के पाठकों के लिए एक और शानदार तोहफ़ा सामने आया है। संजय गुप्ता जी ने सभी कॉमिक्स प्रेमियों को नववर्ष की मंगल कामनाएँ देते हुए घोषणा की है कि राज कॉमिक्स यूनिवर्स डॉट कॉम पर Year End / New Year Sale अब लाइव हो चुकी है। इस सेल के अंतर्गत लिस्ट में उल्लिखित सभी प्रकाशित कॉमिक्स को आप एक्स्ट्रा 20% डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। बस ऑर्डर करते समय कूपन कोड – HNY2026 डालना न भूलें।

Raj Comics By Sanjay Gupta - New Year Sale
Raj Comics By Sanjay Gupta – New Year Sale

यह मौका न सिर्फ अपनी कलेक्शन पूरी करने का है, बल्कि नई पीढ़ी को राज कॉमिक्स की दुनिया से जोड़ने का भी बेहतरीन अवसर है।
जय जूनून – क्योंकि हम सब कॉमिक्स हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

साभार: संजय गुप्ता जी, राज काॅमिक्स

पढें: राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता (Raj Comics By Sanjay Gupta)

Raj Comics | Combo-1 of Narak Nashak Nagraj Nag Granth Series New Comics | Aadi Parv | Naag Parv | Aaranyak Parv | Halahal Parv | Hindi | Paperback

Nag Granth Series - Narak Nashak Nagraj - Raj Comics By Sanjay Gupta
Nag Granth Series – Narak Nashak Nagraj – Raj Comics By Sanjay Gupta
Raj Comics By Sanjay Gupta

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!