Amar Chitra KathaComic BookComicsHistory Of Comics In IndiaNews

75वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मन की बात से निकली प्रेरणादायक कहानियाँ (Prime Minister Narendra Modi at 75: Inspiring Stories from Mann Ki Baat)

Loading

नरेंद्र मोदी जी @75: भारत की शान, भारत का विश्वास। (Narendra Modi ji @75: India’s pride, India’s trust.)

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज अपना 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं। यह अवसर न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का जश्न है, बल्कि उस यात्रा का भी प्रतीक है जिसमें उन्होंने भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका नेतृत्व सफर आज भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत पहचान दिलाने तक पहुँच चुका है।

Pradhan Mantri Shri Narendra Modi Ji
Pradhan Mantri Shri Narendra Modi Ji

नरेंद्र मोदी जी का योगदान

  • मोदी जी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश में एकता और विकास की धारा को आगे बढ़ाया।
  • पिछले दशकों में भारत ने आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक और कूटनीतिक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की।
  • उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत को दुनिया में एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

मन की बात – जनता से सीधा संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 अक्टूबर 2014 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।
यह सिर्फ एक संवाद मंच नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिल की आवाज़ बना।

  • अप्रैल 2023 में ‘मन की बात’ ने 100 एपिसोड पूरे किए।
  • इन एपिसोड्स में उन्होंने सामान्य भारतीय नागरिकों की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं।
  • ऐसे लोग, जिन्होंने गरीबी, कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद असंभव को संभव कर दिखाया।

कॉमिक्स के रूप में मन की बात

अमर चित्र कथा ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 12-भागीय कॉमिक श्रृंखला की शुरुआत की है, जिसमें ‘मन की बात’ से चुनी गई प्रेरणादायक कहानियों को चित्रों और संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

Narendra Modi - Mann Ki Baat
Narendra Modi – Mann Ki Baat
  • यह श्रृंखला बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
  • कॉमिक्स के ज़रिए ये कहानियाँ मनोरंजक और शिक्षाप्रद बन जाती हैं।
  • यह पहल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा, देशभक्ति और सकारात्मक सोच से जोड़ती है।
  • इन्हें हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया गया है।

ट्रिविया: क्या आप जानते है आज ‘अंकल पै डे’ भी है जो अमर चित्र कथा के संस्थापक अनंत पै के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है! इसे अद्भुद संयोग ही कहेंगे ना!

75 वर्ष की आयु में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का समर्पण, उनकी ऊर्जा और राष्ट्रहित में कार्य करने की क्षमता सभी भारतीयों को प्रेरित करती है। उनकी लीडरशिप आने वाले वर्षों में भी भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि वे सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: 101 कारण, मैं मोदी को वोट क्यों करुँगी – ग्राफ़िक नॉवेल – शांतनु गुप्ता (101 REASONS, Why I Will Vote for Modi – Graphic Novel – Shantanu Gupta)

Happy Birthday Honorable PM Shri Narendra Modi Ji | Icon Of Development | Prabhat Chitrakatha

101 REASONS, Why I Will Vote for Modi

101 REASONS, Why I Will Vote for Modi
Narendra Modi Graphic Novel

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!