पोपाय #1 और #2 अब हिंदी में! शाक्ति कॉमिक्स लेकर आया दुनिया के सबसे लोकप्रिय नाविक की शानदार वापसी। (Popeye #1 & #2 Arrive in Hindi: Shakti Comics Brings the Legendary Sailor to Indian Readers)
![]()
दुनिया के सबसे ताकतवर नाविक की अब हिंदी में एंट्री! (One of the world’s most beloved comic characters, Popeye, is finally available in Hindi and Bengali.)
कॉमिक्स और क्लासिक कार्टून प्रेमियों के लिए शानदार खबर है। शाक्ति कॉमिक्स ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्टून किरदारों में से एक पोपाय को हिंदी और बंगाली भाषा में प्रकाशित किया है। यह पहल न केवल पुराने प्रशंसकों के लिए यादगार है, बल्कि नई पीढ़ी को भी विश्व प्रसिद्ध क्लासिक कॉमिक्स से जोड़ने का बेहतरीन अवसर देती है।

अगर आपने बचपन में पोपाय को टीवी पर देखा है, तो अब उसकी रोमांचक कहानियों को हिंदी में पढ़ने का समय आ गया है।
पोपाय कौन है?
पोपाय, महान कार्टूनिस्ट ई. सी. सेगर द्वारा रचित एक कालजयी कॉमिक्स का पात्र है। अपनी मज़ाकिया शैली, अटूट हिम्मत और पालक खाते ही असाधारण ताकत हासिल कर लेने की अनोखी पहचान ने उसे दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया। दशकों बाद भी यह किरदार बच्चों और बड़ों, दोनों के बीच समान रूप से पसंद किया जाता है।

पोपाय #1 और #2 में कौन-कौन सी कहानीयाँ है?
- द रॉयल क्वीन टेस्ट (1)
- द डूम्स डे डॉल (1)
- प्रोफेसर (2)
- जलपरी (2)
मुख्य जानकारी
- रचनाकार: ई. सी. सेगर
- लेखन एवं चित्रकारी: बड सैगेंडॉर्फ़
- कवर आर्ट एवं ग्राफिक डिज़ाइन: अभिषेक बिस्वास
- पृष्ठ: 32 ग्लॉसी पेज
- एमआरपी: ₹125
- विशेष मूल्य: ₹100
इस सेट में पोपाय के हास्य, रोमांच और दमदार एक्शन से भरपूर चार क्लासिक चित्रकथाएं शामिल हैं।

यह संस्करण क्यों है खास?
भारत में क्लासिक अंतरराष्ट्रीय कॉमिक्स का हिंदी अनुवाद बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में पोपाय का हिंदी संस्करण एक स्वागतयोग्य प्रयास है। यह केवल एक कॉमिक नहीं, बल्कि कॉमिक्स इतिहास के एक प्रतिष्ठित पात्र से नई पीढ़ी का परिचय कराने का माध्यम भी है।

यदि आप कॉमिक्स संग्रहकर्ता हैं, पुरानी यादों को संजोना चाहते हैं या अपने बच्चों को क्लासिक कॉमिक्स पढ़ाना चाहते हैं, तो यह श्रृंखला आपके संग्रह में जरूर होनी चाहिए।
कहां से खरीदें?
पोपाय #1 फिलहाल ₹100 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है (एमआरपी ₹125)। इसे शक्ति काॅमिक्स और देशभर के प्रमुख कॉमिक्स विक्रेताओं से खरीदा जा सकता है।

शाक्ति कॉमिक्स लगातार अंतरराष्ट्रीय क्लासिक किरदारों को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास कर रही है। पोपाय की हिंदी और बंगाली रिलीज़ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इस श्रृंखला के और भी अंक भारतीय पाठकों तक पहुंचेंगे और क्लासिक कॉमिक्स की लोकप्रियता को नई उड़ान मिलेगी।
क्या आपने बचपन में पोपाय के कार्टून देखे थे? या अब पहली बार उनकी कॉमिक्स पढ़ने जा रहे हैं? अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताइए। आभार- काॅमिक्स बाइट!!
The Phantom Vol-10| English Comics | The Lake Lady





