लोटपोट – अक्टूबर 2024 अंक (Lotpot – October 2024 Issue)
लोटपोट – बच्चों की हिंदी मासिक पत्रिका का नवीनतम अक्टूबर अंक। (Lotpot – Latest October Issue Of Children’s Hindi Magazine.)
नमस्कार मित्रों, सर्वप्रथम आप सभी को दुर्गा पूजा के पावन अष्टमी और नवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराइयों का दमन करने के लिए ही माता दुर्गा का आगमन हुआ था और प्रभु श्री राम ने भी रामायण में रावण के अंत के पहले दुर्गा पूजा की थी। पूरे भारत में नवरात्रि का महाआयोजन जगह-जगह होता है और देश का कोई भी कोना माता के भक्तिरस से अछूता नहीं रहता। आज दशहरा भी है और कॉमिक्स बाइट के सभी पाठकों को इसकी अग्रिम बधाइयाँ, आप सभी इसे धूम-धाम से मनाए और प्रण ले की सामाजिक बुराइयों का प्रतिकार पूरे सत्य एवं विश्वास से करेंगे जैसे श्री रामचंद्र ने हजारों वर्ष पहले किया था। सनद रहे आँखे बंद कर लेने से नदी में आने वाली बाढ़ अपना रास्ता नहीं बदलती बल्कि वह रास्ते में पड़ने वाले हर चीज़ को अपने साथ बहा कर ले जाती है, आज के कलयुग में सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ रहें, मस्त रहें और इन महापर्वों का आनंद अपने परिवार और मित्रजनों के साथ ले। जय दुर्गा माँ, जय श्री राम।।

लोटपोट (Lotpot) का अक्टूबर अंक भी अब उपलब्ध हो चुका है, इसे आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है।

इस अंक मे “मोटू-पतलू और अनोखी राम लीला, पपीताराम और फ़ूडट्रिक, देवा फिर बना देश का रखवाला और चेलाराम और कितने टायर”, चित्रकथाएं प्रकाशित हुई है। साथ ही में पेरिस पैराओलिंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्री नवदीप पर आलेख, प्रेरक लेख, कविता, अक्टूबर माह का इतिहास और ढेर सारी पॉजिटिव खबरें भी प्रकाशित हुई है।

पढ़ें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)
इस अंक का मूल्य है 50/- रूपये और इसकी पृष्ठ संख्या है 44। आज ही लोटपोट 2.0 से जुड़े और अपने परिवार एवं बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन से परिचय करवाएं। सम्पादकीय में “रील्स” के बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी लेख है जिसे सभी को पढ़ना चाहिए, आज लोटपोट जैसे बाल पत्रिकाओं को सभी परिवार और अभिभावकों अपनाना चाहिए। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़ें: लोटपोट – सितम्बर 2024 अंक (Lotpot – September 2024 Issue)
Lotpot October 2024 Kids Hindi Book Diwali Special
