लोटपोट जनवरी 2026: देशभक्ति, ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार अंक (Lotpot January 2026: A perfect blend of patriotism and fun)
![]()
लोटपोट: ज्ञान, विज्ञान और हँसी, सब एक ही मैगज़ीन में। (Learning, laughter & legends – all in one ‘Lotpot’ issue.)

लोटपोट (Lotpot) का जनवरी 2026 अंक पूरी तरह से देशभक्ति, नैतिक शिक्षा और मनोरंजन का सुंदर संगम बनकर सामने आया है। यह अंक न केवल बच्चों बल्कि युवाओं के लिए भी बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक है।

इस अंक का कवर पेज पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है। जांबाज़ देवा के साथ छोटे बच्चे, और उनके पीछे मोटू-पतलू व पूरा गैंग यह दृश्य अपने आप में देशप्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। कवर की रंग योजना और कैरेक्टर प्लेसमेंट इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

इस अंक का एडिटोरियल – “धीमा ज़हर” आज के फास्ट फूड कल्चर पर सटीक प्रहार करता है। इसमें बेहद सरल भाषा में बताया गया है कि कैसे जंक फूड बच्चों की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचा रहा है। यह लेख अभिभावकों और बच्चों, दोनों के लिए आंखें खोलने वाला है।
देशभक्ति से ओतप्रोत कहानियाँ
“जांबाज़ देवा: देश की शान” चित्रकथा इस अंक की जान है। इसमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना बेहद प्रभावी ढंग से दिखाई गई है, जहाँ देवा एक बड़े षड्यंत्र को विफल करता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ बच्चों में देश के प्रति गर्व की भावना जगाती हैं।

नैतिक शिक्षा और प्रेरणा
- “शिक्षा सबसे बड़ा धन” जैसी नैतिक कहानी बच्चों को जीवन का सच्चा मूल्य समझाती है।
- अकबर-बीरबल: दुनिया का सबसे सस्ता खाना एक बार फिर हँसी के साथ सीख देने में सफल रहती है।
ज्ञान, विज्ञान और जिज्ञासा
इस अंक में:
- सड़क के माईलस्टोन (Milestones) पर विशेष जानकारी
- मज़ेदार पहेलियाँ जो दिमाग घुमा दें
- ट्रैफिक सिग्नल & ए.आई. (AI) जैसे लेख, जो बच्चों को विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जोड़ते हैं
- BS6 वाहनों पर लेख, जो आधुनिक इंजन तकनीक को सरल भाषा में समझाता है

त्योहार, इतिहास और प्रकृति
- लोहड़ी पर्व पर ज्ञानवर्धक लेख
- जनवरी महीने का इतिहास, जो इतिहास की क्लास का एहसास दिला देता है
- आज़ादी के दीवाने कॉलम और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर लेख, जो प्रेरणा से भर देता है
- प्रकृति का नन्हा सिपाही कहानी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है

हास्य और हल्का-फुल्का मनोरंजन
- पपिताराम का जवाब
- मोटू-पतलू व समोसा वीर की चित्रकथा गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं
- चंपत-सम्पत की हास्य कहानी बच्चों की पसंदीदा रहेगी
रोचक जानकारी और सकारात्मक खबरें
- राजस्थान के घी मंदिर की अनोखी विशेषताएँ
- ढेर सारी पाॅजटिव खबरें
- हमारे डिजिटल योद्धा, जो नए-नए आविष्कारों से परिचित कराते हैं
- विशेष लेख: भारत के प्राचीन वैज्ञानिक, जिन्होंने दुनिया बदल दी
त्वरित जानकारी (Quick Info)
- कुल पृष्ठ: 44
- भाषा: हिंदी
- मूल्य: ₹50
- पाठक वर्ग: बच्चे और युवा
- उपलब्धता: Digital और Physical दोनों स्वरूपों में

Lotpot का जनवरी 2026 अंक सिर्फ एक बाल पत्रिका नहीं, बल्कि देशभक्ति, ज्ञान, विज्ञान, नैतिक शिक्षा और मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है। यह अंक बच्चों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी उतना ही उपयोगी और रोचक है। इस अंक आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है। यह अंक अब Dev Comic Store पर भी उपलब्ध है! आभार – काॅमिक्स बाइट!!
पढें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)

Lotpot, Akkad Bakkad, Champak, Bal Bhaskar and Bal Bharti – Set of 5 Kids Hindi Magazines




