लोटपोट फरवरी 2025 अंक: नई कॉमिक्स और विशेष आलेख (Lotpot February 2025 Issue: New Comics and Special Articles)
बच्चों की प्रिय पत्रिका Lotpot 2.0 इस बार फरवरी 2025 अंक के साथ फिर हाजिर है! यह अंक मनोरंजन, शिक्षा और प्रेरक कहानियों से भरपूर है। इस बार के अंक में मोटू-पतलू, पपीताराम, नटखट नीटू और चेलाराम जैसे पसंदीदा किरदारों की रोमांचक कहानियां प्रकाशित हुई हैं।

कॉमिक्स की खास पेशकश:
- मोटू-पतलू – सब हजम खेल खत्म: एक मजेदार कहानी जिसमें मोटू-पतलू एक नई चुनौती का सामना करते हैं।
- पांडा से मुलाकात: एक नई दोस्ती और रोमांचक सफर की दास्तान।
- पपीताराम और चॉकलेटी वजन: हास्य और सीख से भरी एक मनोरंजक कहानी।
- नटखट नीटू और किलर रोबोट: तकनीक और रोमांच का अनोखा संगम।
- चेलाराम की चित्रकथा: बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक चित्रकथा।

विशेष आलेख और रोचक जानकारी:
- भारत सरकार के मेगा प्रोजेक्ट्स: देश के विकास में योगदान देने वाली प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी।
- गंगा नदी क्यों मैली नहीं होती? विज्ञान और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर विशेष अध्ययन।
- गणतंत्र दिवस की प्रेरक छवियां और कहानियां: स्वतंत्रता सेनानियों और गणतंत्र दिवस समारोह की झलक।
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: इस वर्ष सम्मानित खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों पर विशेष लेख।
- क्रिकेटर अजय जडेजा पर विशेष आलेख: उनके करियर की रोचक दास्तान।
- संपादकीय: परीक्षा के तनाव से कैसे बचें? छात्रों के लिए उपयोगी टिप्स और मार्गदर्शन।

आगामी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव के अर्धनारीश्वर स्वरुप पर दुर्लभ कथा भी हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

अंक की जानकारी:
इस अंक आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है।
- पृष्ठ संख्या: 44
- मूल्य: ₹50

यह अंक न केवल बच्चों को हंसाएगा बल्कि उन्हें ज्ञान, प्रेरणा और नई सोच भी देगा। Lotpot 2.0 बच्चों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजक और शैक्षिक पैकेज बनकर उभर रहा है। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़ें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)
Lotpot Kids Hindi Book January 2025
