Comics

कॉमिक्स की दुनिया में अमिट दोस्ती: सुपरहीरोज़ और उनकी यादगार जोड़ियाँ (Iconic Friendships in Comics)

Loading

जब मिशन होता है खतरनाक, तब साथ निभाते हैं ये सुपरदोस्त। (Superheroes Who Redefined Friendship in Indian Comics!)

आज फ्रेंडशिप डे है और आज हम बात करेंगे कॉमिक्स के उन जबरदस्त धुरंधरों की जिनकी मित्रता लाखों पाठकों के लिए मिसाल बन गई है। कॉमिक्स के नायकों के अलावा उनके साइड करैक्टर्स भी हमेशा साये की तरह उनके साथ होते हैं। पिछले 6 दशकों में बहुत से प्रकाशनों ने ऐसी जोड़ियाँ गढ़ी हैं, जो आज भी पाठकों के स्मृति पटल पर जिंदा हैं। आज मित्रता दिवस के खास मौके पर उन्हीं प्रकाशनों की कुछ मित्र-जोड़ियों की चर्चा करेंगे।

🟣 इंद्रजाल कॉमिक्स (Indrajal Comics)

फैंटम और मैनड्रैक — चलती फिरते प्रेत और जादूगर की यह जोड़ी मिस्टिक आर्ट और जंगल की ताकत की अद्भुद मिसाल थी। लोथार भी मैनड्रैक का सशक्त मित्र और कहानियों में फैंटम का आदरणीय सहयोगी रहा। तीनों की टीमवर्क और मिशन पर जाने की शैली अद्भुत थी, जो पाठकों को ग्लोबल एक्शन की अनुभूति कराती थी। ‘डिफेंडर्स ऑफ़ द अर्थ’ में फ़्लैश गॉर्डोन भी इनके दल में शामिल हो जाता है।

Mandrake and Phantom
Mandrake and Phantom

🟠 डीसी कॉमिक्स (DC Comics)

सुपरमैन और बैटमैन — पाठकों ने इन दोनों को ‘सुपर हीरो’ शब्द से पहले ही ‘सुपर दोस्त’ के रूप में अपनाया। जब भी दुनिया पर खतरा मंडराता, इन दोनों की जोड़ी सामने होती। ‘Public Enemies‘ जैसी कहानियों में दोनों की खट्टी-मीठी नोंक-झोंक, एक-दूसरे के लिए खड़े होने का साहस और सामूहिक शक्ति की शानदार मिसाल देखी जा सकती है। डीसी कॉमिक्स ने अपने यूनिवर्स में उनकी मित्रता को सबसे उपर रखा है, ‘वर्ल्डस फिनेंस्ट’ श्रृंखला इस बात का सतत प्रमाण है। वंडर वुमन के जुड़ जाने के बाद इन्हें डीसी कॉमिक्स की ‘ट्रिनिटी’ कहा गया।

Batman and Superman
Batman and Superman

🔵 मनोज कॉमिक्स (Manoj Comics)

यह प्रकाशन दोस्ती की कहानियों के लिए प्रसिद्ध रहा।

  • महाबली शेरा और काला प्रेत: अपराधियों, जंगल माफियाओं, और दानवों से लड़ते हुए इन दोनों की जोड़ी हमेशा एक्शन में रही।
  • राम और रहीम: पूरब और पश्चिम जैसे नाम और लेकिन एक जीवात्मा जैसा बंधन। देश की रक्षा के लिए जी-जान लगाने वाले ये सीक्रेट एजेंट्स दोस्ती की ऐसी परिभाषा थे, जिसे आज भी मिसाल की तरह देखा जाता है। शोले फिल्म की जय-वीरू जोड़ी की तर्ज पर मनोज कॉमिक्स में और भी कई पात्रों ने टीम वर्क और मित्रता का आदर्श प्रस्तुत किया।

🔴 डायमंड कॉमिक्स (Diamond Comics)

  • चाचा चौधरी और साबू: एक ज़मीन से जुड़ा बुद्धिमान इंसान और जुपिटर ग्रह से आए ताकतवर साथी की यह जोड़ी कहती है — “जब दोस्ती सच्ची हो, तो ग्रह-नक्षत्र कोई मायने नहीं रखते”। क्या डाकू, क्या माफ़िया डॉन, सबको इन्होंने मिलकर पानी पिलाया है।
  • फौलादी सिंह और लंबू: अंतरिक्ष में जा कर भारतीय पाठकों को साइंस फिक्शन से जोड़ने वाले यह दोनों पात्र अपने प्रत्येक मिशन में जान की बाजी लगाते थे।
  • रमन (हम एक हैं): यह विशेषांक दोस्ती, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की मिसाल बन गया।
Chacha Chaudhary Aur Sabu
Chacha Chaudhary Aur Sabu

🟢 राज कॉमिक्स (Raj Comics)

नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव: हिंदी कॉमिक्स का शायद सबसे लोकप्रिय मित्र-द्वय। नागशक्ति और बुद्धि जब एक साथ आती है तो शत्रु धराशायी हो जाते हैं। यह जोड़ी न केवल अपने विशेषांकों में बल्कि कई क्रॉसओवर कॉमिक्स में भी पाठकों की पसंदीदा रही है। ‘नगरों की सुरक्षा’ से लेकर ‘पृथ्वी की रक्षा’ तक इनकी अटूट मित्रता हर कदम पर दिखती है।

Nagraj And Super Commando Dhruv
Nagraj And Super Commando Dhruv

🟡 तुलसी कॉमिक्स (Tulsi Comics)

तौसी, अंगारा और जम्बू: अलग-अलग ओरिजिन स्टोरीज़ के बावजूद इनकी टीम वर्क कुछ मिशन में दिखता है। जम्बू का अंतिम मिशन और तौसी-अंगारा का साथ उसकी मित्रता का अद्वितीय प्रमाण है। सर्पसम्राट की अद्भुद शक्तियाँ, डॉक्टर भावा और उनके वैज्ञानिक प्रयास और जंगल से आई जानवरों की शक्ति, जब यह सब एक साथ मिलते हैं तो तुलसी कॉमिक्स में शक्ति, संवेदना और साहस का त्रिकोण बनता है।

Jambu, Tausi & Angara
Jambu, Tausi & Angara

⚪ अमर चित्र कथा (Amar Chitra Katha)

प्रभु श्रीराम और हनुमान: मित्रता की पराकाष्ठा, जहाँ सेवक नहीं मित्र के नाते हनुमान ने रामकाज को अपनाया। जब मित्र संकट में था, तब हनुमानजी ने संपूर्ण ब्रह्मांड को भी चुनौती देने में संकोच नहीं किया। अमर चित्र कथा ने इनकी मित्रता को न सिर्फ पौराणिक दृष्टि से दिखाया, बल्कि उसे आधुनिक मानवीय संदर्भों से भी जोड़ने का प्रयास किया।

Ramayana - Shree Ram and Hanuman
Ramayan – Shree Ram, Laxan and Hanuman

अच्छी मित्रता किसी एक दिन की नहीं होती, बल्कि जीवनभर साथ निभाने की प्रेरणा है। भारतीय कॉमिक्स की ये यादगार जोड़ियाँ केवल पृष्ठों में सीमित नहीं हैं, वे पाठकों के दिलों में बसे हुए आदर्श हैं। आज के इस फ्रेंडशिप डे पर, चलिए हम उन काल्पनिक लेकिन प्रेरणादायक दोस्तों को याद करें, जिन्होंने हमें दोस्ती, विश्वास, बलिदान और वीरता का अर्थ सिखाया। वैसे कॉमिक्स का इतिहास देखें तो मित्रता के संदर्भ हर कहीं देखे जा सकते है, आज इस खास मौके पर आईये अपने मित्रों का याद करें, उनसे बात करें, और हाँ कॉमिक्स भी भेंट में दी जा सकती है, आभार – आपका मित्र: कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: राम-रहीम: भारत के प्रतिष्ठित डबल सीक्रेट एजेंट 001/2 – मनोज कॉमिक्स (Ram-Rahim: India’s Iconic Double Secret Agents 001/2 from Manoj Comics)

Batman/Superman: World’s Finest Vol. 2: Strange Visitor

Batman & Superman - World's Finest Vol. 2 Strange Visitor
Batman & Superman – World’s Finest
Amazing Friends Of Nagraj | AFON | Raj Comics By Sanjay Gupta | Comics Byte | Quick Review

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!