Comic BookComicsNewsRaj Comics

आई लव यू संपूर्ण – राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता (I Love You Sampoorn – Doga – Raj Comics By Sanjay Gupta)

Loading

डोगा: ‘आई लव यू’ – प्रेम, प्रतिशोध और अपराध की दुनिया का सबसे भावुक अध्याय। (Doga: ‘I Love You’ – A Dark Saga of Love, Crime & Emotions | Raj Comics Premium Edition)

राज कॉमिक्स के इतिहास में अगर किसी किरदार ने अपराध, गुस्से और इंसानी भावनाओं को सबसे कच्चे और सच्चे रूप में जिया है, तो “वह है डोगा”। संजय गुप्ता द्वारा प्रस्तुत “डोगा – I Love You” सीरीज़ अब एक बार फिर लौट आई है, इस बार बिग साइज प्रीमियम एडिशन में और यह सिर्फ एक रीप्रिंट नहीं, बल्कि 90 के दशक की यादों का भरा-पूरा खजाना है।

Doga - I Love You Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Doga – I Love You Series – Raj Comics By Sanjay Gupta

यह पेपरबैक प्रीमियम एडिशन कुल 192 पेज का है, जिसमें डोगा की ज़िंदगी के सबसे अहम और भावुक अध्याय शामिल हैं। यह संस्करण न सिर्फ एक्शन से भरा है, बल्कि डोगा के भीतर चल रही मानसिक उथल-पुथल, प्यार और बदले की आग को भी गहराई से दर्शाता है। इसमें शामिल हैं 90’s की 5 क्लासिक स्टोरीज़, डोगा की वो कहानियाँ हैं जिन्होंने उसे सिर्फ एक क्राइम फाइटर नहीं, बल्कि एक ट्रैजिक एंटी-हीरो बनाया:

  • चीख डोगा चीख
  • लोमड़ी
  • काली विधवा
  • खराब कानून
  • आई लव यू

हर कहानी अपने आप में डार्क है, रॉ है और समाज की सड़ी-गली व्यवस्था पर सीधा वार करती है।

डोगा का लव ट्रायंगल: सोनिका और मोनिका

इस सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण है “I Love You”, जो डोगा के जीवन के सबसे जटिल रिश्ते को सामने लाती है। एक तरफ सोनिका (काली विधवा) जो प्यार, दर्द और मर्दों से नफरत/बदले का प्रतीक हैं वहीं दूसरी तरफ मोनिका (लोमड़ी) जो चालाक, रहस्यमयी और खतरनाक हैं।

यह सीरीज़ सिर्फ एक्शन और अपराध तक सीमित नहीं रहती, बल्कि डोगा के रोमांटिक एंगल को भी गहराई से टटोलती है। यही वह दौर है जब डोगा/सूरज को पहली बार सिर्फ एक निर्दयी क्राइम फाइटर के रूप में नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, उलझे हुए इंसान के रूप में देखा जाता है। इसी सीरीज़ में पहली बार लोमड़ी और काली विधवा का आगमन होता है, जो डोगा की ज़िंदगी में सिर्फ नए किरदार नहीं, बल्कि नए भावनात्मक तूफान लेकर आती हैं। इन दोनों की एंट्री डोगा के जीवन को पूरी तरह बदल देती है।

Doga - I Love You Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Doga – I Love You Series – Raj Comics By Sanjay Gupta

लेजेंडरी क्रिएटिव टीम

इस प्रीमियम एडिशन को खास बनाती है इसकी दमदार क्रिएटिव टीम:

  • कहानी: तरुण कुमार वाही जी और संजय गुप्ता जी
  • आर्टवर्क: महान कलाकार मनु जी
  • नया कवर आर्ट: हेमंत कुमार जी

नए आवरण पर डोगा के साथ बुलडॉग, लोमड़ी और काली विधवा की मौजूदगी इस कलेक्शन को और आइकॉनिक बना देती है।

उपलब्धता

  • डोगा – I Love You प्रीमियम एडिशन
  • हिंदी भाषा | पेपरबैक | नार्मल फॉर्मेट
  • प्रमुख कॉमिक बुक रिटेलर्स और राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता की वेबसाइट पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध

अगर आप 90’s राज कॉमिक्स के प्रशंसक हैं, या डोगा को उसकी सबसे ग्राउंडेड, रोमांटिक और इमोशनल फॉर्म में पढ़ना चाहते हैं तो यह एडिशन आपके कलेक्शन में होना ही चाहिए। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: डोगा: मुंबई का रक्षक और उसके चार गुरु (Doga: Mumbai’s savior and his four gurus)

Doga Bobble Head | Raj Comics Toy | Comics Byte Unboxing and Reviews | Comic Books

Raj Comics | Doga Origin Digest 2 | Graphic Novel

Raj Comics - Doga Origin Digest -  Graphic Novel
Doga – Raj Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!