फेनिल काॅमिक्स दिसम्बर सेट – फ्लैश लाइटनिंग और नाईटमेयर वाल्यूम 3 के साथ लौट आया क्लासिक कॉमिक्स युग। (Fenil Comics Revives the Golden Age with Flash Lightning & Nightmare Volume 3)
![]()
फ्लैश लाइटनिंग और नाईटमेयर वाल्यूम 3 – फेनिल काॅमिक्स का नया सेट। (When Legends Return, Shelves Shine Brighter!)
भारतीय कॉमिक्स जगत में दिसंबर 2025 सिर्फ एक महीना नहीं, बल्कि एक यादगार मोड़ बनकर आया है। फेनिल काॅमिक्स और एफ.सी. आर्टबुक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्लासिक कॉमिक्स का क्रेज़ कभी पुराना नहीं होता। इस दिसंबर पाठकों के लिए दो ऐसी कॉमिक्स आ रही हैं, जो न सिर्फ इतिहास की खुशबू लिए हैं बल्कि आज के कलेक्टर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं।

एक ओर है बिजली की रफ्तार से दौड़ता फ्लैश लाइटनिंग और दूसरी ओर डर, रहस्य और सस्पेंस से भरा नाईटमेयर वाल्यूम 3: दो बिल्कुल अलग दुनिया, लेकिन दोनों में वही रेट्रो फीलिंग।
फ्लैश लाइटनिंग – जब सुपरहीरो जन्म ले रहे थे।
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर में जब दुनिया अस्थिर थी, तब कॉमिक्स ने लोगों को उम्मीद, साहस और हीरोज़ दिए। उसी सुनहरे युग से निकला एक नाम था “फ्लैश लाइटनिंग”।

1940 में जन्मा यह सुपरहीरो आज फिर से नए कवर, शानदार प्रिंट क्वालिटी और कलेक्टर एडिशन टच के साथ लौट रहा है। यह सिर्फ एक कॉमिक्स नहीं, बल्कि उस दौर की सोच, आर्ट और हीरोइज़्म की झलक है जब ‘केप’ पहनने वाला हर किरदार एक आइकन बन जाता था। आज की डिजिटल दुनिया में फ्लैश लाइटनिंग एक ऐसी किताब है जो आपको सीधे समय की सुरंग से गोल्डन एज में पहुंचा देती है।
नाईटमेयर वाल्यूम 3 – डर जो पन्नों से निकलकर रूह तक जाए।
अगर फ्लैश लाइटनिंग रोशनी है, तो नाईटमेयर वाल्यूम 3 उसका साया। 1970 के दशक की मशहूर हॉरर सीरीज़ ‘स्कायवाॅल्ड नाईटमेयर’ पर आधारित यह एडिशन उन पाठकों के लिए है जिन्हें स्याह-सफेद चित्रों में छुपा खौफ और रहस्य पसंद है।

हर पन्ना एक अनकही कहानी कहता है, हर फ्रेम ऐसा लगता है मानो दीवार से निकलकर आपके कमरे में आ जाएगा। यह किताब सिर्फ पढ़ी नहीं जाती बल्कि महसूस की जाती है। ब्लैक-एंड-व्हाइट आर्ट, क्लासिक हॉरर नैरेशन और रेट्रो वाइब इसे आम हॉरर कॉमिक्स से बहुत ऊपर ले जाते हैं।
समय पर डिलीवरी का वादा – फेनिल काॅमिक्स का भरोसा।
फेनिल काॅमिक्स की एक खास बात यह है कि यहाँ प्री-ऑर्डर का मतलब महीनों का इंतज़ार नहीं। कॉमिक्स पहले से छपवा कर रखी जा रही हैं ताकि 27 दिसंबर 2025 से शिपिंग तुरंत शुरू की जा सके। यानी आप सिर्फ बुक नहीं, बल्कि भरोसा भी खरीद रहे हैं।
क्योंकि ये सिर्फ कहानियाँ नहीं, इतिहास हैं। ये वो किताबें हैं जो आपकी शेल्फ़ को सिर्फ भरा हुआ नहीं, बल्कि खास बना देती हैं।
🛒 कहां से करें प्री-ऑर्डर?
आप Fenil Comics के आधिकारिक स्टोर से सीधे ऑर्डर कर सकते हैं या अपने पसंदीदा कॉमिक विक्रेता के माध्यम से भी बुक करा सकते हैं।
फ्लैश लाइटनिंग और नाईटमेयर वाल्यम 3, दोनों अब आर्डर लिए उपलब्ध हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Batman/Spawn: The Classic Collection




