चित्रगाथा कॉमिक्स – विचित्र पुराण – डर की परिभाषा बदलने वाली कहानियाँ (Chitragaatha Comics – Vichitra Puraan – Redefining Horror in Comics)
![]()
कहानियाँ जो आपकी आत्मा को झकझोर देंगी – विचित्र पुराण! (Stories that shake your very soul – Vichitra Puraan.)
क्या आप सोचते हैं कि आपने हर तरह की हॉरर कॉमिक्स पढ़ी है? तो तैयार हो जाइए एक बिल्कुल अलग अनुभव के लिए, क्योंकि चित्रगाथा पब्लिकेशन लेकर आया है – “विचित्र पुराण 1” (Vichitra Puraan)।

यह नई हॉरर एंथोलॉजी सीरीज़ आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जहाँ:
- ज़िंदा रहना ही सबसे बड़ी चुनौती है।
- भूख इंसान को हैवान बना देती है।
- मामूली-सा रोज़गार भी जानलेवा रहस्यों को छुपाए बैठा है।
- और साधारण-से दिखने वाले कुएँ असल में गहरे अंधेरे लोकों के द्वार साबित होते हैं।
क्या पाठक तैयार हैं हॉरर एवं सस्पेंस के नए अध्याय के लिए जो आपने शायद ही पहले कभी पढ़ा या देखा होगा! अपने अंदर समेटे सैकड़ों रहस्य आ रहा है बहुत जल्द, डर का नया घर ‘विचित्र पुराण’।
आवरण (Covers)


📚 कॉमिक्स की विशेषताएँ और प्री-ऑर्डर जानकारी
विचित्र पुराण: अंक 1 प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
- कहानी: गौतम यादव
- चित्रांकन: स्पंदन गोगोई, सुशील सोनारे
- रंग सज्जा: उज्ज्वल भार्गव, हरेंद्र सिंह सैनी
- कवर्स: दीपजॉय सुब्बा, प्रसाद पटनायक (हिंदी), पुनीत शुक्ला, मिन्हाज़ महदी (इंग्लिश)
- पृष्ठ संख्या: 40 (ग्लॉसी पेपर)
- मूल्य: 301/-
- भाषा: हिंदी एवं अंग्रेजी
- अपनी प्रतियाँ अभी बुक करें! 👉 www.chitragaatha.com
यह कॉमिक्स Dev Comic Store और अन्य कॉमिक्स सेलर्स पर भी उपलब्ध होगी।

चित्रगाथा पहले भी WW3 और Ad Infinitum जैसी कहानियों के ज़रिए साबित कर चुका है कि उनकी कहानियाँ हमेशा भीड़ से अलग होती हैं। अब ‘विचित्र पुराण 1’ के साथ वे एक बार फिर हॉरर को नई परिभाषा देने आ रहे हैं। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़े: कॉमिक्स समीक्षा: गुड्डू बम -चित्रगाथा काॅमिक्स (Comics Review – Guddu Bomb – Chitragaatha Comics)




