BankelalComic BookComicsNewsRaj Comics

हास्य सम्राट की वापसी – बंटाधारी बांकेलाल का धमाकेदार आगमन। (Bantadhari Bankelal – The Return of the Master of Mayhem)

Loading

राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता की नई प्रस्तुति – बंटाधारी बांकेलाल, नए कुटिल षडयंत्रों के साथ एक बार फिर हाजिर है। (Raj Comics by Sanjay Gupta presents Bantadhari Bankelal – The Cunning Hero Returns With New schemes For The Throne Of Vishalgadh.)

भारतीय कॉमिक्स जगत में जब भी हास्य और व्यंग्य से भरपूर कहानियों की बात होती है, तो बांकेलाल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता एक बार फिर पाठकों के लिए लेकर आए हैं नई कॉमिक्स “बंटाधारी बांकेलाल”, जिसे हाल ही में कॉमिक कॉन में लॉन्च किया गया। हास्य सम्राट बांकेलाल अपनी नई चालों, षड्यंत्रों और शरारती योजनाओं के साथ एक बार फिर लौट आए हैं। विशालगढ़ के सिंहासन को पाने का सपना देखने वाला यह चालाक किरदार इस बार कौन सा नया खेल रचेगा, यही इस कहानी का मुख्य आकर्षण है।

Bantadhari Bankelal - Raj Comics By Sanjay Gupta
Bantadhari Bankelal – Raj Comics By Sanjay Gupta

इस कॉमिक्स की कहानी प्रसिद्ध लेखक तरुण कुमार वही जी ने लिखी है, जो लंबे समय से राज कॉमिक्स के कई यादगार किरदारों और कथाओं के लिए जाने जाते हैं। कॉमिक्स का शानदार आर्टवर्क कलाकार सुशांत पांडा जी ने तैयार किया है, जिसमें बांकेलाल की शरारती अभिव्यक्तियाँ और हास्यपूर्ण दृश्य बेहद जीवंत दिखाई देते हैं, वहीं रंग संयोजन और डिज़ाइन का कार्य बसंत पांडा जी ने किया है, जिसने कॉमिक्स को आधुनिक और आकर्षक रूप दिया है।

क्या इस बार सफल होगा बांकेलाल?

बांकेलाल का अंतिम लक्ष्य हमेशा से विशालगढ़ का सिंहासन रहा है। हर बार वह नई चाल चलता है, नई साजिश रचता है, लेकिन अंत में शिवजी के श्राप के कारण उसका ही बंटाधार हो जाता है। इस नई कहानी में भी बांकेलाल के साथ राजा विक्रमसिंह और अन्य पात्र नजर आते हैं, जो कहानी को और मजेदार बनाते हैं। अब देखना यह है कि क्या इस बार बांकेलाल की चाल सफल होगी या फिर किसी और का बंटाधार करने के चक्कर में खुद ही फंस जाएगा।

कॉमिक्स का कवर बेहद आकर्षक बनाया गया है। इसे देखकर 90 के दशक के बाद (बेदी जी) के राज कॉमिक्स के क्लासिक युग की झलक मिलती है। कवर में बांकेलाल अपने चिर-परिचित शरारती अंदाज़ में नजर आता है, जबकि पीछे विशालगढ़ के दरबार और अन्य पात्रों की हलचल कहानी की झलक देती है।

कॉमिक्स की जानकारी:

पृष्ठ संख्या: 48
मूल्य: ₹300
भाषा: हिंदी
बाइंडिंग: पेपरबैक
कहाँ से खरीदें: यह कॉमिक्स सभी प्रमुख पुस्तक विक्रेता बंधुओं और देव कॉमिक स्टोर पर उपलब्ध है।

यदि आप बांकेलाल की नई शरारती योजना को पढ़ना चाहते हैं, तो आज ही इसे ऑर्डर करें और विशालगढ़ की इस हास्यपूर्ण साज़िश का आनंद लें।हास्य, व्यंग्य और कुटिल योजनाओं से भरपूर बंटाधारी बांकेलाल निश्चित रूप से बांकेलाल के प्रशंसकों के लिए एक मजेदार चित्रकथा साबित होगी। अगर आपको भी ऐसे कॉमिक्स पसंद हैं जो हंसी के साथ रोमांच का तड़का लगाते हैं, तो यह कॉमिक्स आपके संग्रह में जरूर होनी चाहिए। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढें: राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता की पेशकश – बांकेलाल 6 इन 1 डाइजेस्ट वॉल्यूम 2 और 3। (Bankelal 6 in 1 Digest Vol. 2 & 3 by Raj Comics By Sanjay Gupta)

Original Raj Comics Found At Pune Book Fair | Raj Comics Reviews | Comics Byte

Back To Raj Comics Super Commando Dhruva Set-1

Back To Raj Comics Super Commando Dhruva Set-1
Raj Comics – Super Commando Dhruva – Set-1

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!