ComicsNews

अथर्व – द ओरिजिन – ग्राफ़िक नॉवेल – महेंद्र सिंह धोनी (Atharva – The Origin – Graphic Novel – Mahendra Singh Dhoni)

Loading

महेंद्र सिंह धोनी अब सुपरहीरो अवतार में! (Atharva – The Origin: A New Age Graphic Novel featuring MS Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में इस नाम को शायद ही किसी परिचय की ज़रूरत होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टेन कूल, टी-20, चैंपियन्स ट्राफी और विश्व कप विजेता जैसी कई ख्याति उनके नाम के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल को लेकर उनकी लोकप्रियता का आलम यह हैं की आई पी एल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जहाँ विश्वस्तर के कई खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता हैं, वहां उन सबको छोड़कर दर्शक सिर्फ ‘माही’ की एक झलक देखना चाहते हैं। उन पर ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी सफल बॉलीवुड फ़िल्म भी बन चुकी हैं जिसमे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थें। ‘धोनी’ का दूसरा नाम ही शायद सफलता हैं और उन्हें आज तक कोई भी ‘डिकोड’ नहीं कर पाया हैं। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन मनाते हैं और कॉमिक्स बाइट की टीम उन्हें उनके अवतरण दिवस पर ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित करती हैं, Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni!! लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी एक सुपरहीरो भी हैं एवं पिछले ही वर्ष उन्होंने न्यू ऐज ग्राफ़िक नॉवेल “अथर्व: द ओरिजिन” (Atharva – The Origin) से कॉमिक्स और ग्राफ़िक नॉवेल के जगत में अपना पदार्पण किया हैं।

Atharva The Origin - MS Dhoni - New Age Graphic Novel - Mahendra Singh Dhoni
Atharva The Origin – MS Dhoni – New Age Graphic Novel

अथर्व – महेंद्र सिंह धोनी (Atharva – Mahendra Singh Dhoni)

कहानी की अगर बात की जाए तो इसके ओरिजिन कहानी को लिखा हैं लेखक रमेश थमिलमानी ने और चित्र विरज़ू स्टूडियो द्वारा बनाएं गए हैं, यह एक ग्राफिक नॉवेल है जिसमें कुल 300 पृष्ठ हैं एवं इसे हार्डकवर के प्रारूप में ‘अंग्रेजी’ भाषा में प्रकाशित किया गया हैं जिसमें कहानी और चित्रांकन फंतासी से भरा हुआ हैं। ग्राफ़िक नॉवेल में इसकी कहानी को अध्याय के रूप में दर्शया गया हैं और रियल टाइम ग्राफिक्स बिलकुल इसके टैगलाइन – ‘न्यू ऐज ग्राफ़िक नॉवेल‘ को परिपूर्ण करते हैं। एम एस धोनी (MS Dhoni) स्वयं नायक और एक सुपरहीरो ‘अथर्व’ के रूप में दिखें हैं। अब प्रशंसक आप क्रिकेट के हों या महेंद्र सिंह धोनी के, यह ग्राफ़िक नॉवेल तो आपके संग्रह में होना ही चाहिए।

Atharva The Origin - Mahendra Singh Dhoni
Atharva – The Origin – Mahendra Singh Dhoni

ग्राफ़िक नॉवेल की कहानी हजारों वर्ष पहले यानि की पूर्वकाल की पृथ्वी पर आधारित है जहाँ एक योद्धा कठिन और अकेली यात्रा कर रहा है। ‘अथर्व’ की कहानी उसी यात्रा का वर्णन करती है, जो आपको अद्भुद जगहों से होते हुए इस सुपरहीरो के अजीब जानवरों और राक्षसों से टकराव के साथ-साथ एक विस्मयकारी और साहसिक यात्रा पर ले जाती है। इसे कई वर्षों की परिश्रम के बाद तैयार किया गया हैं जो पाठकों को अथर्व की रहस्यमयी दुनिया से मुखातिब करवाएगा और उसे दर्शाने के लिए 150 से भी ज्यादा इलस्ट्रेशन इस किताब में किए गए हैं। तो अगर आपने इसे अभी तक नहीं पढ़ा या खरीदा तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आज ही इसे अमेज़न या अन्य किसी वेबसाइट से आर्डर करें। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

Atharva – The Origin (A New Age Graphic Novel)

Atharva - The Origin (A New Age Graphic Novel) - Mahendra Singh Dhoni

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!