Comic BookComicsNewsRaj Comics

अल्फा काॅमिक्स के नए सेट ने मुंबई काॅमिक काॅन में मचाया धमाल। (Alpha Comics Unveils Explosive New Comic Lineup At Mumbai Comic Con)

Loading

अल्फा काॅमिक्स प्रस्तुत करते हैं “बच्चों से लेकर मंगा और डार्क फैंटेसी काॅमिक्स प्रेमियों” तक, सबके लिए कुछ खास। (From kids adventures to dark fantasy and manga vibes, there’s something for everyone at Alpha Comics)

भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं और इसी दिशा में अल्फा काॅमिक्स ने मुंबई मुंबई काॅमिक काॅन (Mumbai Comic Con) के दौरान अपनी नई कॉमिक बुक्स की शानदार लाइनअप लॉन्च की। इस बार लाइनअप में एक्शन, हॉरर, मिथोलाॅजी, साइंस फिक्शन, बच्चों के लिए एडवेंचर और मंगा स्टाइल की झलक सबकुछ देखने को मिला।

Alpha Comics - Mumbai Comic Con Releases
Alpha Comics – Mumbai Comic Con Releases

पढ़े: मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में भारत आत्मन स्टूडियोज़ की शानदार एंट्री, लॉन्च हुईं दो प्रेरणादायक हिंदी ग्राफिक नॉवेल्स (Bharat Atman Studios Debuts At Mumbai Comic Con With Two Inspiring Hindi Graphic Novels)

अगर आप हिंसक एक्शन, डार्क हॉरर, भारतीय लोककथाओं, मंगा-प्रेरित विजुअल्स या बच्चों के लिए मनोरंजक लेकिन सीख देने वाली कहानियों की तलाश में हैं, तो अल्फा काॅमिक्स की ये नई पेशकश आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

मुंबई कामिक काॅन में लॉन्च हुई नई कॉमिक्स

Bawarchi – The Death Streamer

  • Pages: 48
  • Price: ₹300
  • Language: English
  • Binding: Paperback
Bawarchi - The Death Streamer - Alpha Comics
Bawarchi – The Death Streamer – Alpha Comics

नाम जितना अलग है, कहानी भी उतनी ही रहस्यमयी और डार्क लगती है। “द डेथ स्ट्रीमर” टाइटल से साफ है कि इसमें हॉरर, थ्रिल और आधुनिक इंटरनेट कल्चर का मिश्रण देखने को मिल सकता है। अल्फा काॅमिक्स की यह पेशकश उन पाठकों को आकर्षित कर सकती है जिन्हें डार्क नैरेटिव्स और इंटेंस विजुअल्स पसंद हैं।

भुजंग – मुशनाग (Bhujang – Mushnag)

  • पृष्ठ: 48
  • मूल्य: ₹300
  • भाषा: हिंदी
  • बाइंडिंग: पेपरबैक
Bhujang - Mushnag - Alpha Comics
Bhujang – Mushnag – Alpha Comics

भारतीय पौराणिक और लोक तत्वों से प्रेरित “भुजंग” सीरीज़ का यह नया अध्याय हिंदी पाठकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है। “मुशनाग” नाम रहस्य और भय दोनों का एहसास कराता है। कॉमिक्स के विजुअल्स और वातावरण में भारतीयता की झलक देखने को मिलती है।

नरसिंह उद्गम अंक 3 (Narsingh Udgam Issue 3)

  • पृष्ठ: 48
  • मूल्य: ₹200
  • भाषा: हिंदी
  • बाइंडिंग: पेपरबैक
Narsingh Udgam - Alpha Comics
Narsingh Udgam – Alpha Comics

अल्फा काॅमिक्स के लोकप्रिय पात्र “नरसिंह” की कहानी अब अपने तीसरे अंक तक पहुँच चुकी है। भारतीय पौराणिक प्रेरणा और आधुनिक मंगा स्टाइल का मिश्रण इस सीरीज़ को अलग पहचान देता है।

My Nani Is An Alien – Jailbreak In Black Hole

  • Pages: 32
  • Price: ₹200
  • Language: English
  • Binding: Centrepin
My Nani Is An Alien – Jailbreak In Black Hole - Alpha Comics
My Nani Is An Alien – Jailbreak In Black Hole – Alpha Comics

यह टाइटल बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए बेहद मजेदार लगती है। एक एलियन नानी और ब्लैक होल से जुड़ा एडवेंचर बच्चों की कल्पनाशक्ति को जरूर पसंद आएगा। मनोरंजन के साथ हल्की-फुल्की साइंस फिक्शन का मजा देने वाली यह कहानी युवा पाठकों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है।

Varaha Issue 2 – The Peddler

  • Pages: 48
  • Price: ₹200
  • Language: English
  • Binding: Paperback
Varaha - The Peddler - Alpha Comics
Varaha – The Peddler – Alpha Comics

“वराह” का दूसरा अंक इस यूनिवर्स को और विस्तार देता नजर आता है। भारतीय मिथकीय तत्वों और आधुनिक डार्क फैंटेसी का मिश्रण अल्फा काॅमिक्स की खास पहचान बनता जा रहा है। “द पेडलर” नाम से कहानी में रहस्य और संघर्ष की संभावनाएँ दिखती हैं।

Professor Ashwatthama – Rebirth Of Ravana Chapter 1

  • Pages: 40
  • Price: ₹249
  • Language: English
  • Binding: Centrepin
Professor Ashwatthama
Professor Ashwatthama

महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा और रावण की वापसी जैसा कॉन्सेप्ट अपने आप में बेहद दिलचस्प है। भारतीय पौराणिक पात्रों को आधुनिक फिक्शन के साथ जोड़ने का यह प्रयास पाठकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।

प्रसिद्ध कलाकार तदम ग्यादू द्वारा तैयार किया गया नया कवर भी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहा। उनके आर्टवर्क में नीट लाईन्स और क्रिस्प स्ट्रक्चर का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है, जो प्रोफेसर अश्वत्थामा की विजुअल पहचान को और मजबूत करता है। इसे पहले चीज़बर्गर काॅमिक्स के प्रकाशन से इसे रिलीज किया गया था जिसका पुन: प्रकाशन अब अल्फा काॅमिक्स के अंतर्गत होगा।

The Legend Of Watakattu (Archie Format)

“द लीजेंड ऑफ़ वटाकट्टू” को छोटे आर्चीज़ फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है। हालांकि फिलहाल इसका प्री-ऑर्डर उपलब्ध नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में बबलगन वाॅरियर्स और अन्य पाठकों के लिए इसकी उपलब्धता की घोषणा की जाएगी।

The Legend Of Watakattu - Alpha Comics
The Legend Of Watakattu – Alpha Comics

हर तरह के पाठकों के लिए कुछ खास

अल्फा काॅमिक्स की इस नई लाइनअप की सबसे बड़ी खासियत इसकी विविधता है।

  • अगर आपको एक्शन पसंद है तो यहाँ दमदार लड़ाइयाँ हैं जैसे नरसिंह, वराह और भुजंग।
  • अगर हॉरर और गोर पसंद है तो ‘बावर्ची’ का डार्क और हिंसक माहौल मौजूद है।
  • अगर आप मंगा स्टाइल विजुअल्स पसंद करते हैं तो वह फ्लेवर भी नरसिंह और वराह में दिखाई देता है।
  • और अगर बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ सीख देने वाली कॉमिक्स चाहिए तो “माॅय नानी इज एन एलियन” के रूप में वह विकल्प भी मौजूद है।

यानी लगभग हर तरह के पाठकों के लिए यहाँ कुछ न कुछ जरूर है।

उपलब्धता

ये सभी कॉमिक्स प्रमुख बुक रिटेलर्स और कॉमिक स्टोर्स पर उपलब्ध हैं, जिनमें देव काॅमिक स्टोर जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

भारतीय इंडी कॉमिक्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अल्फा काॅमिक्स जैसी कंपनियाँ नए प्रयोगों के जरिए इस इंडस्ट्री को नई दिशा दे रही हैं। आने वाले समय में इन टाइटल्स को लेकर पाठकों की प्रतिक्रिया देखना दिलचस्प होगा। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: बांकेलाल, वराह, विनायक और भुजंग – राज कॉमिक्स और अल्फा कॉमिक्स की नई पेशकश (Bankelal, Varaha, Vinayak and Bhujang – New offering from Raj Comics and Alpha Comics)

Alpha Comics | The War Cook | Issue 1 | New Release | English | Paperback

Alpha Comics - The War Cook
The War Cook – Graphic Novel
Alpha Comics | Operation Ganga | Adventures Of Chahal Pahal | Comics Byte Unboxing & Reviews

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!