Comic BookComicsGraphic NovelsNews

अल्फा कॉमिक्स के नए प्री-ऑर्डर्स – नरसिंह, वराह और बावर्ची का नया धमाका! (Alpha Comics New Pre-Orders – Narsingh, Varah Vol. 2 & Bawarchi Issue 3)

Loading

नरसिंह, वराह और बावर्ची के साथ, हिंदी पाठकों को अल्फा कॉमिक्स की नई सौगात! (Alpha Comics New Arrivals for Hindi readers with Narasingh, Varaha and Bawarchi!)

भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री लंबे समय से अपने सुनहरे दौर की तलाश में है। राज कॉमिक्स, मनोज कॉमिक्स, डायमंड और तुलसी जैसी पब्लिकेशन ने दशकों तक बच्चों और युवाओं के दिलों पर राज किया। लेकिन आधुनिक समय में डिजिटल मनोरंजन ने कॉमिक्स के बाज़ार को चुनौती दी। ऐसे माहौल में अल्फा कॉमिक्स एक नई उम्मीद लेकर आई है। उनके लगातार प्रकशित होते अंक और कई वर्गों में फैला यूनिवर्स पाठकों को बेहतर पठन सामग्री और अपनी पसंद की शैली का चुनाव करने की सहूलियत देता है। एक बार वह फिर से अपने हिंदी पाठकों के लिए नया सेट लेकर प्रस्तुत हुए हैं, हालाँकि यह अंक अंग्रेजी भाषा में भी जल्द प्रकाशित होंगे। इस सेट में शामिल है:

Narsingh Issue 1 - Alpha Comics - Black & White Art
Narsingh Issue 1 – Alpha Comics – New Hero
  • नया हीरो नरसिंह (Narsingh Vol. 1)
  • वराह का दूसरा भाग (Varah Vol. 2)
  • बावर्ची इश्यू 3 (Bawarchi Issue 3)

ये तीनों ही कॉमिक्स अपने आप में अलग-अलग रंग और अंदाज़ लिए हुए हैं, कहीं पौराणिकता, कहीं हॉरर तो कहीं रोमांचक मांगा-स्टाइल की प्रस्तुति।

नरसिंह – ब्रह्मांडीय शक्ति का जागरण

नरसिंह अल्फा कॉमिक्स का नया हीरो है और यह किरदार भारतीय कॉमिक्स जगत में बिल्कुल ताज़गी भरी हवा की तरह आता है।

Narsingh Issue 1 - Alpha Comics - Indian Manga Comics
Narsingh Issue 1 – Alpha Comics – Indian Manga Comics

कहानी शुरू होती है छोटे लियो से, जो जंगल की गहराइयों में रास्ता भटक जाता है। वहीं उसका सामना होता है एक रहस्यमयी दुनिया से जहाँ सोई हुई प्राचीन शक्तियाँ जाग उठती हैं। इस अंधकारमय सफर में उसे मिलता है नरसिंह का रहस्य – एक ऐसी दैवी शक्ति जिसमें अपार सामर्थ्य और भयानक क्रोध समाया हुआ है।

यह कॉमिक्स न सिर्फ एक किरदार की यात्रा है, बल्कि पाठकों को पौराणिकता और विज्ञान-फैंटेसी का अनोखा संगम दिखाने का वादा करती है।

नोट: मैच्योर रीडर्स के लिए उपयुक्त!

वराह वॉल्यूम 2 – गाथा का अगला अध्याय

अल्फा कॉमिक्स का दूसरा बड़ा आकर्षण है वराह वॉल्यूम 2। पहला भाग पाठकों को बेहद पसंद आया था और अब इसका दूसरा अध्याय और भी गहराई और रहस्य लेकर आया है।

Varah - The Peddler - Issue 2 - Alpha Comics - Indian Manga Comics
Varah – The Peddler – Issue 2 – Alpha Comics – Indian Manga Comics

वराह का चरित्र पौराणिक कथाओं से प्रेरित है, लेकिन इसमें आधुनिक कॉमिक्स स्टाइल और मांगा आर्टवर्क का शानदार मेल है। ब्लैक एंड व्हाइट में छपी यह कॉमिक्स पढ़ने वालों को जापानी मांगा का अनुभव देती है, लेकिन कथानक पूरी तरह भारतीय जड़ों से जुड़ा हुआ है।

नोट: मैच्योर रीडर्स के लिए उपयुक्त!

बावर्ची – डर और खून की दावत

अल्फा कॉमिक्स की तीसरी प्रस्तुति है बावर्ची अंक 3। अगर नरसिंह और वराह पाठकों को आकर्षित करते हैं, तो बावर्ची केवल गंभीर ‘गोर’ और मॅच्योर हॉरर रीडर्स के लिए है। इसका टैगलाइन ही सिहरन पैदा करता है –
“हर शैतान की लालसा – ताज़ा गोश्त।”

Bawarchi - The Meat Platter - Issue 3
Bawarchi – The Meat Platter – Issue 3

यह हॉरर, एडवेंचर और गोर शैली में तैयार की गई कॉमिक्स है। पपेरबैक फॉर्मेट में आने वाली यह कॉमिक्स उन पाठकों के लिए है जो खून-खराबे और डर से भरी कहानियों का आनंद लेना चाहते हैं।

नोट: कृपया बच्चों और कमजोर ह्रदय वाले पाठकों को इस शैली और कॉमिक्स से दूर ही रखें!

प्रोडक्शन क्वालिटी और एडिशन

  • सभी कॉमिक्स बिग साइज और प्रीमियम क्वालिटी पेपर्स पर छप रही हैं।
  • प्रत्येक कॉमिक्स में 48 पेज होंगे।
  • नरसिंह और वराह ब्लैक एंड व्हाइट मंगा स्टाइल में हैं।
  • बावर्ची रेगुलर साइज पेपरबैक में प्रकाशित होगी।

यह संयोजन अल्फा कॉमिक्स को भारतीय बाज़ार में सबसे अलग बनाता है। मांगा से लेकर स्लैशर हॉरर तक के नए-नए वह अपने कॉमिक्स में कर रहे हैं।

Narsingh Issue 1 - Alpha Comics - Pin Up
Narsingh Issue 1 – Alpha Comics – Pin Up

प्री-ऑर्डर और मूल्य

कॉमिक्स सभी प्रमुख कॉमिक्स विक्रेताओं के पास उपलब्ध है और अल्फा कॉमिक्स ने पाठकों के लिए स्पेशल ऑफर रखा है:

  • कॉम्बो पैक (वराह वॉल्यूम 2 + नरसिंह वॉल्यूम 1) – 400 (360/- डिस्काउंट)
  • सिंगल कॉपी – 200 (180/- डिस्काउंट)
  • बावर्ची पेपरबैक – 400 (360/- डिस्काउंट)

क्यों पढ़नी चाहिए ये कॉमिक्स?

  1. नया हीरो और नई कहानियाँ – नरसिंह जैसे नए किरदार भारतीय कॉमिक्स में नई ऊर्जा भरते हैं।
  2. मंगा स्टाइल प्रस्तुति – ब्लैक एंड व्हाइट मांगा आर्टवर्क युवाओं को आकर्षित करेगा।
  3. पौराणिकता और हॉरर का संगम – वराह और बावर्ची जैसे टाइटल्स अलग-अलग स्वाद प्रदान करेंगे।
  4. कलेक्टर्स के लिए अनिवार्य – प्रीमियम क्वालिटी और बिग साइज़ इसे खास बनाते हैं।
Alpha Comics - Indian Manga Comic Books
Alpha Comics – Indian Manga Comic Books

अल्फा कॉमिक्स की यह वापसी सिर्फ एक प्रकाशन की वापसी नहीं है, बल्कि यह भारतीय कॉमिक्स जगत में एक नई लहर का संकेत है। नरसिंह, वराह और बावर्ची – ये तीनों टाइटल्स मिलकर अलग-अलग शैलियों और जेनर्स का ऐसा संगम पेश कर रहे हैं जो हर कॉमिक्स प्रेमी के लिए खास है। तो इंतज़ार किस बात का? अभी प्री-ऑर्डर करें और इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनें। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: अल्फा कॉमिक्स की नई पेशकश कोतवाल और वराह। (Alpha Comics new offering Kotwal and Varaha.)

Alpha Comics | Animocity | Issue 1 | Graphic Novel | New Release | English

Animo-City-Alpha-Comics
Animocity – Alpha Comics
Alpha Comics | Operation Ganga | Adventures Of Chahal Pahal | Comics Byte Unboxing & Reviews

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!