Comic BookComicsComics Byte FactsNagrajRaj Comics

नागराज और मिस्टर 420: खलनायक का नाम और कॉमिक्स का अंक, दोनों 420! (Nagraj Aur Mr. 420: When the Villain’s Name Matched the Comic Number!)

Loading

नागराज जन्मोत्सव के खास सप्ताह में जानिए ‘नागराज और मिस्टर 420’ का अनोखा संयोग, खलनायक का नाम भी 420 और कॉमिक्स का क्रमांक भी 420! (Celebrate Nagraj Week with this fascinating Raj Comics trivia: Mr. 420 was the villain, and 420 was the comic’s issue number!)

Nagraj Aur Mr. 420 - Raj Comics
Nagraj Aur Mr. 420 – Raj Comics

नागराज जन्मोत्सव और नागराज वीक सेलिब्रेशन के इस शानदार सप्ताह में आज हम लेकर आए हैं एक ऐसा रोचक तथ्य, जो राज कॉमिक्स के इतिहास में अपनी अलग पहचान रखता है। हमारी आज की चर्चा है ‘नागराज और मिस्टर 420’ के बारे में। क्या आप जानते हैं कि इस कॉमिक्स का क्रमांक भी 420 था और इसके खलनायक का नाम भी मिस्टर 420!

मिस्टर 420 एक ऐसा अपराधी था, जिसका पूरा धंधा ही लोगों को मूर्ख बनाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने पर टिका था। धोखाधड़ी और लूट के सहारे अपना साम्राज्य चलाने वाला यह खलनायक अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। लेकिन मुंबई शहर में जब नागराज जैसा रक्षक मौजूद हो, तो अपराधियों के लिए मनमानी करना आसान नहीं था।

जेल में पहुँचने के बाद भी मिस्टर 420 ने अपने अपराधों का सिलसिला रोकने के बजाय अपने पाले हुए गुंडों और लुटेरों के गिरोह के माध्यम से अपना नेटवर्क चलाने की कोशिश की। मगर अपराध चाहे कितनी भी चालाकी से क्यों न किया जाए, उसका अंत होना तय है। नागराज ने मिस्टर 420 के अपराधों के साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया और आखिरकार उसे दोबारा पुलिस की गिरफ्त में पहुँचा दिया।

Nagraj Aur Mr. 420 Trivia - Comics Byte Facts
Nagraj Aur Mr. 420 Trivia – Comics Byte Facts

इस कॉमिक्स की सबसे दिलचस्प बात इसकी कहानी के साथ जुड़ा वह अनोखा संयोग है, जिसमें खलनायक का नाम और कॉमिक्स का क्रमांक एक ही है – “420!” हिंदी में 420 शब्द का इस्तेमाल धोखेबाज या ठग के लिए भी किया जाता है, इसलिए यह नाम अपराधी के चरित्र के साथ भी खूब मेल खाता है।

राज कॉमिक्स के विशाल संसार में ऐसे छोटे-छोटे रोचक तथ्य पुराने पाठकों की यादों को ताजा कर देते हैं और नई पीढ़ी को भी भारतीय कॉमिक्स की दुनिया से जुड़ने का मौका देते हैं। ‘नागराज और मिस्टर 420’ इसी तरह का एक दिलचस्प उदाहरण है, जहाँ एक यादगार खलनायक और कॉमिक्स का अंक मिलकर एक खास ट्रिविया बनाते हैं।

काॅमिक्स बाइट फैक्ट्स में आज का हमारा सवाल आपसे है की क्या आपने ‘नागराज और मिस्टर 420’ पढ़ी है? क्या आपको नागराज की किसी दूसरी कॉमिक्स में भी ऐसा ही कोई दिलचस्प संयोग याद है? अपनी यादें और जवाब कमेंट में जरूर साझा करें।

नागराज जन्मोत्सव के इस खास सप्ताह में काॅमिक्स बाइट के साथ जुड़े रहिए, क्योंकि नागराज की दुनिया से जुड़े ऐसे ही रोचक किस्से और तथ्य हम आपके लिए लेकर आते रहेंगे! आभार!

Nagraj Comics

Buy: Nagraj Complete Set of All 32 General Comics

Nagraj Complete Set of All 32 General Comics
Nagraj Complete Set of All 32 General Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!