Comic BookComicsNagrajRaj Comics

नागराज के टॉप 5 सबसे खतरनाक सुपर विलेन (Top 5 Most Dangerous Super Villains of Nagraj)

Loading

नागराज के टॉप 5 सबसे खतरनाक महाखलनायक (बोनस विलेन के साथ)

भारतीय कॉमिक्स के इतिहास में जब भी सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो का ज़िक्र होता है, तो राज कॉमिक्स के ‘विश्वरक्षक नागराज’ का नाम सबसे ऊपर आता है। शुरुआती कॉमिक्स में नागराज का काम दुनिया भर में घूमकर आतंकवादियों और सुपर विलेन्स का खात्मा करना था। यही उसका मॉड्यूस ऑपरेंडी (Modus Operandi) था। फिर उसकी कहानी महानगर की तरफ मुड़ती है और दुश्मनों का स्तर और भी बड़ा हो जाता है।

लेकिन एक सुपरहीरो तभी महान बनता है जब उसके सामने खड़े होने वाले सुपर विलेन भी उतने ही खूंखार हों। कॉमिक्स बाइट के पाठकों के लिए, आइए आज नज़र डालते हैं नागराज की कॉमिक्स के उन टॉप 5 सदाबहार (Evergreen) महाखलनायकों पर, जिन्होंने उसकी नाक में सबसे ज्यादा दम किया।

1. नागपाशा (Nagpasha) – अमर क्रूरता का प्रतीक

Nagpasha - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Nagpasha – Super Villain – Nagraj – Raj Comics

इस लिस्ट में नंबर वन की जगह नागराज के सगे चाचा ‘नागपाशा’ के अलावा किसी और की हो ही नहीं सकती। नागपाशा सिर्फ एक विलेन नहीं, बल्कि नागराज की ज़िंदगी का सबसे बड़ा अभिशाप है। यह अमर है, इसलिए इसे जड़ से खत्म करना नामुमकिन है। गुरुदेव के खतरनाक वैज्ञानिक आविष्कारों और अपने ज़हरीले दिमाग के दम पर इसने महानगर और नागराज को सबसे गहरे घाव दिए हैं।

2. प्रोफेसर नागमणि (Professor Nagmani) – लालच का मास्टरमाइंड

Professor Nagmani - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Professor Nagmani – Super Villain – Nagraj – Raj Comics

नागराज की शुरुआती बर्बादी और उसकी ज़िंदगी के हर दुख की जड़ प्रोफेसर नागमणि ही है। इसी शख्स ने नागराज को पाला, उसके दिमाग में एक कंट्रोलिंग माइक्रो-कैप्सूल फिट किया और उसे दुनिया के सामने एक खूंखार इंटरनेशनल टेररिस्ट बनाकर पेश किया। नागमणि के पास कोई शारीरिक सुपरपावर नहीं है, लेकिन उसका लालच और शातिर दिमाग उसे एक बेहद खतरनाक दुश्मन बनाता है।

3. नाग तंत्रिका नगीना (Nag Tantrika Nagina) – माया और तंत्र की मल्लिका

Nagina - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Nagina – Super Villain – Nagraj – Raj Comics

राज कॉमिक्स यूनिवर्स की सबसे पावरफुल फीमेल विलेन्स में से एक। नगीना ने तंत्र-मंत्र, काले जादू और मायावी शक्तियों से नागराज को शारीरिक और मानसिक दोनों मोर्चों पर तोड़ा है। डायनासोर से लड़वाना हो या ‘मबिकेना’ जैसे खतरनाक जीवों को सामने लाना, नगीना की योजनाएं हमेशा नागराज के लिए जानलेवा साबित हुई हैं। खजाने के लालच में इसने कभी नागराज की मदद भी की, जो इसके किरदार को और दिलचस्प बनाता है।

4. जादूगर शाकूरा (Jadoogar Shakura) – विज्ञान और काले जादू का कॉम्बिनेशन

Jadugar Shakura - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Jadugar Shakura – Super Villain – Nagraj – Raj Comics

बौने ग्रह का यह शैतान जादूगर जब भी अपनी उड़ने वाली तश्तरी, जादुई छड़ी और खोपड़ी वाले स्पेससूट में नज़र आता था, तो पाठकों को एक अलग ही थ्रिल मिलता था। ‘नागराज और जादूगर शाकूरा’ से लेकर ‘शाकूरा का चक्रव्यूह’ तक, विज्ञान और एलियन टेक्नोलॉजी को काले जादू के साथ मिलाकर उसने कई बार नागराज के छक्के छुड़ाए हैं और परमाणु से भी टकरा चुका है।

5. मिस किलर (Miss Killer) – खूबसूरती और खुराफात

Miss Killer - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Miss Killer – Super Villain – Nagraj – Raj Comics

‘मिस हिरोशिमा’ यह नाम सुनते ही ‘नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव’ के जबरदस्त क्रॉसओवर की याद आ जाती है। मिस किलर ने अपनी चालाकी, मॉडर्न गैजेट्स और तेज़ दिमाग के दम पर इन दोनों दिग्गज सुपरहीरोज़ की नाक में एक साथ दम कर दिया था। बिना किसी अलौकिक शक्ति के सिर्फ अपने खुराफाती दिमाग से विलेन की दुनिया पर राज करने वाली मिस किलर, नागराज के सबसे आइकॉनिक दुश्मनों में से एक है।

बोनस एंट्री: सम्राट थोडांगा (Samrat Thodanga)

Thodanga - Super Villain - Nagraj - Raj Comics
Thodanga – Super Villain – Nagraj – Raj Comics
Art By Sumit Sinha

शुरुआती कॉमिक्स की बात हो और थोडांगा का ज़िक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। ‘नागराज और बुगाकू’ और ‘नागराज और काबुकी का खजाना’ में नज़र आया यह विलेन अपनी ब्रूट फोर्स (Brute Force) के लिए जाना जाता है। गैंडों से सीधे भिड़ जाना, जानवरों का अवैध शिकार (Poaching) और ड्रग्स की तस्करी करना इसका पेशा था। बिना किसी जादुई या साइंटिफिक सुपरपावर के भी उसने नागराज को जो टक्कर दी थी, वह आज भी कॉमिक्स फैंस को याद है। कछुए, गैंडे और हाँथी जैसे प्राणियों से मिले बल का स्वामी सम्राट थोड़ागा!

आपका फेवरेट विलेन कौन है? बुलडॉग से लेकर नागदंत, करणवशी और विषकन्या तक, नागराज के दुश्मनों की लिस्ट बहुत लंबी है। क्या आपके हिसाब से इस टॉप 5 लिस्ट में कोई और नाम होना चाहिए था? हमें कमेंट्स में ज़रूर बताएं! आभार – काॅमिक्स बाइट!!

Super Commando Dhruva Complete Set of All 25 General Comics | Raj Comics

Super Commando Dhruva Complete Set of All 25 General Comics - Raj Comics
Super Commando Dhruv – Raj Comics Set
Raj Comics Special Collectors Edition | Nagraj | Super Commando Dhruva | Comics Byte Reviews

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!