महानागायण: अज्ञात पर्व (पंचम खंड) – एक इंतज़ार के बाद लौटी राज कॉमिक्स की सबसे महत्वाकांक्षी गाथा! (Mahanagayan: Agyat Parv Part 5 – Raj Comics Epic Saga Returns After a Long Wait)
![]()
राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता प्रस्तुत कर रहे हैं महानागायण श्रृंखला का बहुप्रतीक्षित पाँचवाँ अध्याय – अज्ञात पर्व। (Raj Comics by Manoj Gupta proudly presents the highly anticipated fifth chapter of the Mahanagayan saga – Agyat Parv.)
भारतीय कॉमिक्स जगत में यदि किसी आधुनिक महागाथा ने पाठकों की कल्पना को सबसे अधिक प्रभावित किया है, तो वह निस्संदेह ‘नागायण श्रृंखला’ है। और उसी कथानक को आगे बढ़ाती “महानागायण श्रृंखला’ महाभारत की भव्यता, नागराज के मिथक और राज कॉमिक्स यूनिवर्स के अनेक पात्रों को एक सूत्र में पिरोने वाली चित्रकथा अब अपने पंचम खंड – “अज्ञात पर्व” के साथ वापसी कर रही है।

सबसे खास बात यह है कि कहानी और सम्पूर्ण आर्टवर्क कॉमिक्स के दिग्गज अनुपम सिन्हा जी द्वारा तैयार किया गया है, जबकि इसे मनोज गुप्ता प्रस्तुत कर रहे हैं। लंबे समय से नई कॉमिक्स का इंतजार कर रहे राज काॅमिक्स के पाठकों के लिए यह घोषणा किसी उत्सव से कम नहीं है।
कॉमिक्स विवरण
चित्र में उपलब्ध जानकारी के अनुसार:
- श्रृंखला: महानागायण
- भाग: अज्ञात पर्व (पंचम खंड) [Part Five of Mahanagayan]
- पृष्ठ संख्या: 48 Pages (Big Size)
- पेपरबैक मूल्य: 299/- रूपये
- कलेक्टर एडिशन: 499/- रूपये
- कॉम्बो (Novelties सहित): 749/- रूपये
- उपलब्धता: समस्त काॅमिक्स विक्रेता बंधुओं के पास प्री-आर्डर पर उपलब्ध है।

अब तक महानागायण के प्रकाशित भाग
महानागायण की यात्रा अब पाँचवें अध्याय तक पहुँच चुकी है।
- अवतरण पर्व (भाग 1)
- रक्त पर्व (भाग 2)
- संधि पर्व (भाग 3)
- बलि पर्व (भाग 4)
- अज्ञात पर्व (भाग 5) – नवीनतम
कॉमिक्स बाइट ने समय-समय पर इन सभी प्रमुख घोषणाओं और अपडेट्स को प्रकाशित किया है। आप महानागायण से जुड़ी जानकारियां यहाँ सर्च कर सकते हैं।
अनुपम सिन्हा जी का जादू और राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता का धीमा प्रकाशन
अनुपम सिन्हा जी केवल एक लेखक और चित्रकार ही नहीं बल्कि वो भारतीय कॉमिक्स के इतिहास के सबसे लीजेंडरी क्रिएटिव्स में से एक गिने जाते हैं। नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव और अनेक कालजयी कथाओं के बाद महानागायण उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

अज्ञात पर्व के कवर को देखकर स्पष्ट है कि कहानी अब और भी बड़े स्तर पर पहुँचने वाली है। अनेक नायक, खलनायक और रहस्यमयी पात्र एक साथ दिखाई देते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि आगे संघर्ष और भी व्यापक होने वाला है।
पिछले कुछ समय से राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता की ओर से नई कॉमिक्स का प्रवाह काफी धीमा रहा है। ऐसे में ‘महानागायण: अज्ञात पर्व’ की घोषणा प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस रिलीज़ के बाद अन्य बहुप्रतीक्षित शीर्षकों और राज कॉमिक्स यूनिवर्स की नई कहानियों की रफ्तार भी तेज होगी।
क्या अज्ञात पर्व बदलेगा कहानी की दिशा?
हर नए भाग के साथ महानागायण का दायरा और बड़ा होता गया है। अवतरण से शुरू हुई यह यात्रा रक्त, संधि और बलि पर्व तक कई बड़े रहस्यों और संघर्षों को सामने ला चुकी है।
अब “अज्ञात पर्व” शीर्षक ही संकेत देता है कि आगे कहानी ऐसे मोड़ पर पहुँच सकती है जहाँ कई छिपे हुए सत्य सामने आएँगे। फिलहाल कहानी के विवरण गोपनीय हैं, इसलिए पाठकों की उत्सुकता अपने चरम पर है।

महानागायण केवल एक कॉमिक्स श्रृंखला नहीं, बल्कि भारतीय सुपरहीरो कॉमिक्स को महाकाव्यात्मक स्तर पर ले जाने का प्रयास है। यदि आगामी भाग समय पर प्रकाशित होते हैं, तो यह श्रृंखला आने वाले वर्षों में भारतीय कॉमिक्स इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण गाथाओं में अपना स्थान बना सकती है जैसा ‘नागायण’ को प्राप्त हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अज्ञात पर्व पाठकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Mahanagayan: Sandhi Parv | Part 3 | Nagraj, Doga, Super Commando Dhruva | New Comic | Raj Comics




