Comic BookComicsNewsRaj ComicsSuper Commando Dhruv

सुपर कमांडो ध्रुव जन्मदिन विशेष: एक आदर्श नायक (Super Commando Dhruv Birthday Special: The Ideal Hero Who Inspired Generations)

Loading

सुपर कमांडो ध्रुव: कॉमिक्स का वो हीरो, जो आज भी प्रासंगिक है। (Super Commando Dhruv: A Comic Book Hero Still Relevant Today)

Super Commando Dhruv - Raj Comics
Super Commando Dhruv – Raj Comics

भारतीय कॉमिक्स पढ़ते हुए अगर किसी किरदार ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो वह हैं – “सुपर कमांडो ध्रुव”। श्री अनुपम सिन्हा जी का यह सृजन सिर्फ एक सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक विचारधारा है: एक ऐसा नजरिया, जो यह बताता है कि ताकत का सही उपयोग क्या होता है।

Anupam Sinha And Super Commando Dhruv - Art By Dildeep Singh
Anupam Sinha And Super Commando Dhruv – Art By Dildeep Singh

राज कॉमिक्स की दुनिया में कई बड़े और लोकप्रिय किरदार हैं, लेकिन अगर मैं अपनी बात कहूँ, तो नागरज और ध्रुव हमेशा से इसके दो सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं। नागराज का जन्मदिन 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, और आज 22 अप्रैल हम मना रहे हैं ध्रुव का जन्मदिन।

Nagraj Aur Super Commando Dhruva - Raj Comics

ध्रुव मुझे इसलिए खास लगता है क्योंकि वह “सुपरपावर” से नहीं, बल्कि “सुपर माइंड” से लड़ता है। उसके अपने सिद्धांत हैं: वह महिलाओं पर हाथ नहीं उठाता और किसी की जान नहीं लेता। एक ऐसे दौर में, जहाँ कई नायक अपराध को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं जैसे डोगा, वहीं ध्रुव, परमाणु और तिरंगा कानून और नैतिकता के दायरे में रहकर लड़ते हैं। और यहीं ध्रुव मुझे सबसे अलग दिखाई देता है।

ध्रुव कभी अकेला नहीं रहा। उसकी “कमांडो फोर्स” का कॉन्सेप्ट मुझे हमेशा से बेहद दिलचस्प लगा, राष्ट्रपति बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित तीन कैडेट्स – करीम, पीटर और रेणू जैसे बहादुर युवा, जो समय-समय पर उसके साथ खड़े होते हैं, मिशन में उसका साथ देते हैं । और यह सब संभव हुआ उसके दत्तक पिता ‘कमिश्नर राजन’ के सहयोग से, जबकि उसकी माँ रजनी और बहन श्वेता उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। एक तरफ कानून, दूसरी तरफ परिवार, ध्रुव की दुनिया इन दोनों के बीच खूबसूरती से संतुलित है।

Super Commando Dhruv And Commando Force

श्वेता का एक और रूप भी है – “चंडिका”, जो अक्सर ध्रुव की मदद के लिए आ जाती है। दिलचस्प बात यह है कि ध्रुव हर बार हैरान होकर पूछता है, “अरे चंडिका, तुम यहाँ कैसे?” लेकिन क्या वह सच में इस राज से अनजान है? यह सवाल आज भी पाठकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।। लेकिन सच कहूँ, तो मुझे हमेशा लगा कि ध्रुव जितना समझदार है, क्या वह सच में इस सच्चाई से अनजान हो सकता है? या फिर यह उसकी अपनी एक चुप्पी है?

Commander Natasha - Raj Comics
Commander Natasha – Raj Comics

ध्रुव की जिंदगी में रिश्तों का एक और पहलू है, उसका रोमांटिक एंगल। नताशा… या कहूँ “कमांडर नताशा”, एक ऐसा किरदार जिसे मैंने हमेशा बहुत पसंद किया, खासकर ‘ग्रैंडमास्टर रोबो’ में उनका अवतार। उनकी तेज-तर्रार पर्सनालिटी और कर्ली हेयर्स वाला लुक आज भी याद है।

Black Cat - Raj Comics

और फिर आती हैं रिचा उर्फ ‘ब्लैक कैट’ एक ग्रे शेड कैरेक्टर, जिसकी कहानी बदले, टकराव और अधूरे प्यार से भरी हुई है। ध्रुव के साथ उनका रिश्ता कभी पूरी तरह मुकम्मल नहीं हो पाया, लेकिन शायद यही उसकी खूबसूरती भी है।

Nagraj Aur Super Commando Dhruv By Abhishek Malsuni

ध्रुव और नागराज की दोस्ती भी मेरे लिए हमेशा खास रही है। जब भी ये दोनों साथ आते हैं, कहानी का स्केल ही बदल जाता है, चाहे वह माफिया के खिलाफ जंग हो या अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद। यहां तक की दोनों असुरों को भी हरा चुके हैं।

Happy Birthday Super Commando Dhruv

आज, ध्रुव के जन्मदिन पर, मेरे लिए यह सिर्फ एक फिक्शनल कैरेक्टर का सेलिब्रेशन नहीं है। यह उस सोच का सम्मान है, जो हमें सिखाती है कि सही रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन वही सबसे जरूरी होता है।

Super Commando Dhruv By Anupam Sinha

अगर हम अपने जीवन में ध्रुव के कुछ सिद्धांत भी अपना लें जैसे सत्य, अनुशासन और कानून का सम्मान, तो शायद हम भी अपने स्तर पर एक बेहतर समाज बनाने में योगदान दे सकते हैं। सुपर कमांडो ध्रुव एक ऐसा सुपरहीरो है जो ताकत से नहीं, सिद्धांतों से लड़ता है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कैप्टन! आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: कॉमिक्स समीक्षा: चाचा चौधरी और साउथ ब्लॉक पर हमला – डायमंड कॉमिक्स (Comics Review: Chacha Chaudhary and the Attack on South Block – Diamond Comics)

Raj Comics By Sanjay Gupta Super Commando Dhruva Hand Painted Bobble Head Limited Edition The Art of Heroism

Raj Comics - Super Commando Dhruva - Bobble Head
Super Commando Dhruva – Bobble Head
Super Commando Dhruv Bobblehead

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!