AnthonyComic BookComicsInspector SteelNewsRaj ComicsTiranga

राज कॉमिक्स की स्पेशल कलेक्टर एडिशन – एंथोनी, इंस्पेक्टर स्टील और तिरंगा! (Special Collector’s Edition by Raj Comics – Anthony, Inspector Steel & Tiranga)

Loading

कॉमिक्स प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मौका – मनोज गुप्ता द्वारा प्रस्तुत राज कॉमिक्स की स्पेशल कलेक्टर एडिशन। (A perfect collector’s opportunity – Special Collector’s Edition by Raj Comics, presented by Manoj Gupta.)

राज कॉमिक्स हमेशा से भारतीय कॉमिक्स प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखता है। इस बार मनोज गुप्ता की प्रस्तुति में राज कॉमिक्स लेकर आया है तीन शानदार स्पेशल कलेक्टर एडिशन – एंथोनी (Anthony), इंस्पेक्टर स्टील (Inspector Steel) और तिरंगा (Tiranga)। हर एडिशन में कुल 192 पेज, मूल कवर, पोस्टर और बुकमार्क शामिल हैं। कीमत भी केवल 899/- रखी गई है, जो कॉमिक्स प्रेमियों के लिए एक कलेक्शन योग्य तोहफा है। ये विशेष संस्करण उन पाठकों के लिए है जो अपने पसंदीदा सुपरहीरो और क्लासिक कहानियों को सुंदर प्रिंट और संग्रहणीय स्वरूप में देखना चाहते हैं।

📘 एंथोनी – Anthony Special Collector’s Edition

Anthony Special Collectors Edition 3 - Raj Comics By Manoj Gupta
Anthony Special Collectors Edition 3 – Raj Comics By Manoj Gupta

इस संस्करण में एंथोनी की रोमांचक कहानियाँ शामिल हैं, जिनमें डर, रहस्य और खतरनाक मिशन की झलक मिलती है। इसमें शामिल कॉमिक्स:
✔ लाशखोर
✔ लाश बचाओ
✔ चार हत्यारे
✔ मुर्दों का शहर
✔ खून पीने वाले
✔ भूतहा बच्चे

📘 इंस्पेक्टर स्टील – Inspector Steel Special Collector’s Edition

Inspector Steel Special Collectors Edition 4 - Raj Comics By Manoj Gupta
Inspector Steel Special Collectors Edition 4 – Raj Comics By Manoj Gupta

इंस्पेक्टर स्टाल की कहानियाँ कानून और अपराध की दुनिया के अंदर झाँकने का मौका देती हैं। इसमें शामिल कॉमिक्स:
✔ अपराध
✔ ब्लैक डिसमबर
✔ डायल 100
✔ कानून का कीड़ा
✔ ब्लैक वारंट
✔ ब्रेनवाश

📘 तिरंगा – Tiranga Special Collector’s Edition

Tiranga Special Collectors Edition 4 - Raj Comics By Manoj Gupta
Tiranga Special Collectors Edition 4 – Raj Comics By Manoj Gupta

देशभक्ति और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण, तिरंगा सुपरहीरो की वीरता और संघर्ष को पेश करता है। इसमें शामिल कॉमिक्स:
✔ बूझ पहेली
✔ निशाना
✔ देशद्रोही
✔ सिंदूर मिटा दो
✔ कहाँ है तिरंगा
✔ अब मारेंगे सब

इन सभी संस्करणों में कॉमिक्स की मूल कला, आकर्षक कवर डिज़ाइन और संग्राहकों के लिए विशेष सामग्री शामिल है। ये संग्रह न केवल पढ़ने के लिए, बल्कि संजोकर रखने के लिए भी परफेक्ट हैं। अगर आप हिंदी कॉमिक्स के शौकीन हैं और अपने संग्रह में क्लासिक 90’s की कहानियों को शामिल करना चाहते हैं तो ये स्पेशल एडिशन आपके लिए एक बेहतरीन मौका है, ये सीमित संस्करण हैं और कॉमिक्स प्रेमियों के लिए खास उपहार साबित होंगे! आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़ें: कॉमिक्स बाइट ‘वन शॉट’ रिव्यु: मैं हत्यारा हूँ – भोकाल – राज कॉमिक्स (Comics Byte ‘One Shot’ Review: Main Hatyara Hoon – Bhokal – Raj Comics)

Sampoorn Maharavan | Raj Comics | Bhokal | Unboxing | Comics Byte

Raj Comics | Bankelal Comics Collection | Set of 8 Origin Comics | Raj Comics

Raj Comics Bankelal Comics Collection
Raj Comics Bankelal Comics Collection

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!