सुपर समर सेल – राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता (Super Summer Sale – Raj Comics By Sanjay Gupta)
राज कॉमिक्स बाय संजय के उत्पादों पर आकर्षक छूट, आज ही “सुपर समर सेल” का लाभ उठाएं! (Get Exciting Discounts On Raj Comics By Sanjay Products, Avail The Super Summer Sale Offer Today!)
नमस्कार मित्रों, ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का आधा समय बीत चुका हैं और आधा अभी बाकि हैं। एक ज़माने में कॉमिक्स का उफ़ान अपने चरम पर था और पाठक पलकें बिछा कर इस अवकाश के दौरान ‘राज कॉमिक्स’ के नए सेट का इंतज़ार करते थें। कॉमिक्स के पृष्ठों के पीछे नए सेट की जानकारी, मूल्य, प्रकाशन तिथि एवं विज्ञापन भी होते थें। यह सभी पैमाने एक बाल पाठक के लिए कौतुहल का विषय था और आज भी हैं। दौर बदला, साल बदला और बदल गया पूरा दशक लेकिन जो नहीं बदला वो हैं राज कॉमिक्स के पाठकों का प्रेम और स्नेह। श्री संजय गुप्ता इस पाठकों और प्रकाशन के बीच एक कड़ी बन कर जुड़े रहें और कुछ वर्ष पहले जब उन्होंने “राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता” की स्थापना की तो पाठकों वही प्रेम उन्हें फिर से मिला। उनका ज़मीन से जुड़ा स्वाभाव ही उनकी सबसे बड़ी कमाई हैं जो कॉमिक्स प्रशंसकों को गदगद कर देती हैं और पाठकों के साथ उनके मजबूत रिश्तों को दर्शाती हैं। अब इन छुट्टियों के दौरान वो अपने पाठक मित्रों और प्रशंसकों को भला कैसे निराश कर सकते थें इसलिए ‘राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता’ (Raj Comics By Sanjay Gupta) पेश करते हैं “सुपर समर सेल” जहाँ लोग प्राप्त कर सकते हैं उनके सभी उत्पादों पर आकर्षक छूट!!

यह सेल राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता के वेबसाइट 1 जून 2023 से लागू कर दी गई हैं और इसे 15 जून तक जारी रखा जाएगा। पाठकों को अपने मनपसंद उत्पाद वेबसाइट पर लॉग इन करके कार्ट में ‘ऐड’ करना होगा और चेकआउट के समय कूपन कोड का इस्तेमाल करके डिस्काउंट का लाभ लेना होगा। पेश हैं सुपर समर सेल का सम्पूर्ण विवरण।
आरंभ तिथि (Start Date) | अंतिम तिथि (End Date) | छूट (Discount %) |
1 जून 2023 | 3 जून 2023 | 18% |
4 जून 2023 | 6 जून 2023 | 16% |
7 जून 2023 | 9 जून 2023 | 14% |
10 जून 2023 | 12 जून 2023 | 12% |
13 जून 2023 | 15 जून 2023 | 10% |
यहाँ से खरीदें – राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता (Raj Comics By Sanjay Gupta)
कूपन कोड (Coupon Code) – SSS2023


Raj Comics | Sampoorn Nagayan | Sanyukt Sanskaran | Gold Paperback | Nagraj | Super Commando Dhruva
