शक्ति वर्ष 1998 – बांबी – नागराज और शक्ति – राज कॉमिक्स (Shakti Year 1998 – Bambi – Nagraj and Shakti – Raj Comics)
राज कॉमिक्स का यादगार साल 1998 – ‘शक्ति वर्ष’ और महानायिका ‘शक्ति’ का आगमन। (The memorable year 1998 for Raj Comics: The ‘Year of Shakti’)
नागराज (Nagraj) की बांबी काॅमिक्स ‘राज काॅमिक्स’ का एक कैनन एवेंट है जिसने सुपर हीरोइन ‘शक्ति’ के आगमन का मार्ग प्रशस्त किया। श्री अनुपम सिन्हा द्वारा लिखित और चित्रित इस काॅमिक्स ने ‘शक्ति वर्ष‘ की शुरुआत की जिसके बाद शक्ति राज काॅमिक्स के सभी महानायकों के साथ नजर आई। नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा और परमाणु के साथ सभी अंक ‘राज काॅमिक्स विशेषांक’ के रूप में प्रकाशित हुए, वहीं अन्य नायकों (इंस्पेक्टर स्टील, भेड़िया, एंथोनी) के दो-दो काॅमिक्स पेपरबैक संस्करण में प्रकाशित किए गए। राज कॉमिक्स (Raj Comics) की धरातल को बदलते हुए शक्ति का यह आगाज सभी राज काॅमिक्स के प्रशंसकों को पसंद आया। बांबी काॅमिक्स इसमें नींव बनी जिसने आगे चलकर एक सफल नायिका को राज काॅमिक्स के पटल पर स्थापित किया।

नागराज राज कॉमिक्स का सबसे सफल नायक है और शक्ति के साथ उसकी जुगलबंदी देखने लायक है। साथ ही दोनों बेहद ताकतवर और विभिन्न शक्तियों से लैस भी है, ऐसे में इनके सामने एक दमदार खलनायक की जरूरत थी। ‘तक्षक’ ने इस भारी कार्य को अपने कंधो पर उठाया और अपने दो रूपों के साथ इन सूरमाओं से भिड़ते दिखाई दिए, इस नए खलनायक में बुद्धि और अभूतपूर्व ताकत का अनोखा संगम था। वैसे कहनी में तक्षक के पात्र को खलनायक जैसे नहीं दिखाया गया है पर उसके क्रूर और निर्मल रूप को अच्छे तरीके से परिभाषित किया गया है। एक्शन से भरपूर और 2 इन 1 के तड़के से सुसज्जित इस काॅमिक्स ने सफलता के नए पायदान अर्जित किए।

राज कॉमिक्स के स्टूडियो और क्रिएटिव हेड श्री संजय गुप्ता जी भी काॅमिक्स में एक विशेष कैमियो मे नजर आए जहाँ वो महानगर में घटित एक हादसे में अपने कार से हांथ धो बैठते है। काॅमिक्स में तक्षक के अलावा अन्य सहायक किरदार भी बहुत घातक दिखे जैसे ‘शंकु’, जिससे नागराज या शक्ति का पार पाना बिलकुल भी आसान नहीं रहा। इसमें भारती और ममता पाठक (प्रलयंका – परमाणु के काॅमिक्स से) भी संक्षिप्त भूमिका में दिखाई पड़े। अनुपम जी के चित्रों ने काॅमिक्स को उसका स्वरूप एवं उनकी कहानी ने इसे मूर्त रूप प्रदान किया जो वर्ष 1998 में राज कॉमिक्स का ग्राउंड-ब्रेकिंग इवेंट बना।

बांबी कॉमिक्स से तकक्षराज भी इंट्रोड्यूस हुए जो आगे चलकर नागराज के कुछ और काॅमिक्स में नजर आए। शक्ति के साथ नागराज कुछ और 2 इन 1 काॅमिकों मे दिखाई दिया जिसमें कलियुग (सुपर कमांडो ध्रुव के साथ) और कोहराम (ब्रह्मांड रक्षक) मुख्य रहे। बाद में शक्ति भी नियमित रूप से परमाणु, तिरंगा और डोगा के साथ कई मिशंस पर दिखाई दी। सर्वनायक श्रृंखला में भी शक्ति का सामना तिलस्मदेव जैसे कद्दावर प्रतिद्वंद्वी से हुआ जहां उसके भूतकाल पर भी प्रकाश डाला गया। एक काॅमिक्स में शक्ति कालदूत से भी टकरा चुकी है।

बांबी काॅमिक्स के साथ एक ट्रेडिंग कार्ड भी फ्री था जो उस दौर का एक शानदार नाॅवेल्टी रहा। शक्ति देवी माँ दुर्गा के आशीर्वाद से इस रूप में आ पाती है और विश्व में किसी भी अबला नारी की मदद को तत्पर रहती है, 1998 का शक्ति वर्ष वाकई मे कॉमिक्स पाठकों के लिए एक यादगार वर्ष था। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Raj Comics | Shaktiroopa Trade Paperback Digest | Shaktiroopa | Super Commando Dhruva
