कुंजम कॉमिक उत्सव और कॉस्कॉन (Kunzum Comic Fest And Coscon)
भारत के कॉमिक बुक इवेंट: कुंजम कॉमिक फेस्ट और कॉस्कॉन (India’s comic book events: Kunzum Comic Fest and Coscon)
कुंजम कामिक फेस्ट (Kunzum Comic Fest) का आयोजन अक्टूबर 28-29, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश फेज 2 में किया गया जहाँ काॅमिक्स, ग्राफिक नाॅवेल और किताब के प्रेमियों का जमघट लगा। कुंजुम एक बुक स्टोर की श्रृंखला है जो दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र में स्थित है और इस बार नए स्टोर के आगमन के साथ उन्होंने काॅमिक्स प्रशंसकों को न्योता दिया है की इस आयोजन के माध्यम से काॅमिक्स को सेलिब्रेट किया जाए।

द राईट आर्डर (The Write Order Publication) ने भी वहां शिरकत की और अनके साथ प्रतिलिपि काॅमिक्स, चीज़बर्गर काॅमिक्स, विमानिका काॅमिक्स, शक्ति कॉमिक्स और विन्मिक्स भी दिखाई दिए। विमानिका काॅमिक्स के निर्देशक श्री करण वीर अरोड़ा भी वहां गेस्ट स्पीकर के रूप में काॅमिक्स और विमानिका के पूर्व और भावी प्रोजेक्ट्स पर बात करते नजर आए।




“काॅस्काॅन” (Coscon, Nagpur) को ‘द अनिमे क्लब’ नागपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया है। इसे अक्टूबर 28-29 को मनाया गया और इस बार थीम विदेशी त्योहार ‘हैलोवीन’ पर था। काॅसप्लेयर और काॅमिक्स प्रशंसकों के साथ एनीमेशन के भी बूथ यहाँ देखने को मिलें।

इंडियन काॅमिक्स एसोसिएशन ने काॅमिक्स और मांगा के प्रोडक्टस के साथ वहां अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और काॅमिक्स अड्डा, आर्क कॉमिक्स, पेपर स्केच कॉमिक्स, कॉस्मिक्स, क्यूरियस बिट पब्लिकेशन, रेडियंट काॅमिक्स, शक्ति कॉमिक्स, चित्रगाथा काॅमिक्स, सिनेमिक्स, राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता एवं याली ड्रीम्स क्रिएशन्स की काॅमिक्स वहां बिक्री के लिए उपलब्ध थीं।




ऐसे और भी प्रयास होने चाहिए और काॅमिक्स को एक बार फिर से पाठकों के बीच अपनी जगह बनानी है तो इन आयोजनों में सशक्त उपस्थिति दर्ज करानी होगी। काॅमिक काॅन इंडिया (Comic Con India) का अगला संस्करण भी अब जल्द ही शुरू होने वाला है तब तक ‘कुछ अच्छा पढ़े, काॅमिक्स पढ़े’, आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Phantom No.28 Christmas Special
