चंद्रयान 3 – इसरो – भारत ने रचा इतिहास! (Chandrayaan 3 – ISRO – India Creates History)
साइकिल से चंद्रमा तक का सफ़र! – चंद्रयान 3 (From Carrying Satellite Parts on Bicycles to Landing on The Moon! – Chandrayaan 3)
चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा हैं आज, यह सिर्फ इसरो (ISRO) या देश का नहीं बल्कि हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण की और उनके प्रयासों का प्रमाण है की आज भारत ‘चाँद’ के दक्षिणी ध्रुव में उपस्तिथ हैं। इस क्षण पर पूरे देश को गर्व हैं और आज हम सभी को कहना चाहिए जय हिन्द, जय भारत!

एक समय था जब रॉकेट्स के पार्ट साइकिल पर ढो कर लाए जाते थें जिसका पाश्चत्य देशों में काफी मजाक बनाया गया और एक आज का दिन हैं जहाँ नासा (NASA) भी हमारे वैज्ञानिकों के ज्ञान के कसीदे पढ़ते नहीं थक रहा हैं। ‘इसरो‘ इस देश का गौरव है और यह एक ऐतिहासिक दिन है जो हमारे देश की अंतरिक्ष यात्रा में हमेशा अंकित रहेगा। अब वह दिन भी दूर नहीं जब भारतीय ‘गगनयान’ के माध्यम से चांद और स्पेस पर भी अपने कदम रखेंगे।

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ घंटे बाद अब मिशन अपने अगले चरण में है और विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल रहा है। रोवर अब चांद की सतह की स्टडी करेगा और उसके बाद वह डेटा वो इसरो के डाटा सेण्टर को भेजेगा। किसने सोचा था की धोती-साड़ी पहनने वाला राष्ट्र एक दिन चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचाने वाला पहला देश बनेगा और चाँद की सतह पर लैंड करने वाला चौथा! यह बल हैं हमारी पुरातन जड़ों का, लोगों की जीवटता का, हमारी ना हारने वाली भारतीय सोच का! यह जीत हैं देश की, इसरो के वैज्ञानिकों की, आपकी और हम सबकी।
अस्माकं देशस्य नाम भारतवर्षम् अस्ति अयं महान् देश अस्ति

समस्त देशवासियों के लिए यह गौरवान्वित करने वाले पल है और इस ख़ुशी से कॉमिक्स जगत भी अछूता नहीं हैं। पेश हैं चंद्रयान 3 की गौरवगाथा के कुछ विलक्षण तस्वीरें –




हमारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ इसरो की टीम को, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं सभी देशवासियों को। जय हिंद! आभार – कॉमिक्स बाइट!!
Chandrayaan | ISRO Rocket Model & Satellite | Astronaut Toy | Educational Toys
