कर्णपिशाचिनी का खौफनाक आगमन: मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में लौट रहा है डर और रहस्य! (Karnpishachini Set for a Dark Return at Mumbai Comic Con 2026.)
![]()
डर, रहस्य और अंधकार का नया अध्याय शुरू होने वाला है। (A new chapter of fear, mystery and darkness begins.)
सिनेमिक्स ने पिछले कुछ वर्षों में कई वर्गों में काॅमिक्स प्रस्तुत की हैं पर एक अर्से से कोई भी नई काॅमिक्स उन्होंने प्रकाशित नहीं कि थीं, पर नई काॅमिक्स का इंतज़ार अब सच में खत्म हो चुका है क्योंकि सिनेमिक्स ने ‘कर्णपिशाचनी’ के भाग 2 एवं 3 को मुंबई काॅमिक काॅन में लाॅच करने का निर्णय लिया है। भारतीय कॉमिक्स जगत की सबसे रहस्यमयी और डरावनी कहानियों में से एक – “कर्णपिशाचिनी” अब अपने अगले दो धमाकेदार भागों के साथ वापसी कर रही है।

“कर्णपिशाचिनी पार्ट 2 – आतंक” और “कर्णपिशाचिनी पार्ट 3 – आयुध” सिर्फ एक कॉमिक्स सीरीज़ नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो पाठकों को डर, रहस्य और अंधेरे की गहराइयों में ले जाता है। इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क, इंटेंस और थ्रिल से भरपूर होने वाली है।

जहाँ पहला भाग पाठकों को एक अनजानी और भयावह दुनिया में लेकर गया था, वहीं अब आने वाले ये दोनों भाग उस डर को और भी गहराई देंगे। “आतंक” और “आयुध” नाम ही इस बात का संकेत हैं कि इस बार कहानी में सिर्फ डर ही नहीं, बल्कि संघर्ष और विनाश का स्तर भी कई गुना बढ़ने वाला है।

इस सीरीज़ की खासियत इसकी हॉरर एस्थेटिक्स, रहस्यमयी पात्र और कहानी का वह ट्रीटमेंट है जो भारतीय कॉमिक्स में कम ही देखने को मिलता है। कर्णपिशाचिनी का किरदार अब और भी भयावह रूप में सामने आएगा, जो पाठकों के दिमाग में लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ने वाला है।

इस बहुप्रतीक्षित कॉम्बो का एक्सक्लूसिव लॉन्च मुंबई काॅमिक काॅन (Mumbai Comic Con 2026) में 9 मई 2026 को होने जा रहा है। कॉमिक कॉन जैसे बड़े मंच पर इस तरह की हॉरर सीरीज़ का लॉन्च होना अपने आप में इस बात का संकेत है कि भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री अब नए और बोल्ड कंटेंट की ओर बढ़ रही है।

जो पाठक इस डरावनी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, उनके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। आप काॅमिक्स या काॅम्बो को सिनेमिक्स के आधिकारिक वेबसाइट, देव काॅमिक स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेलर्स के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
काॅमिक्स विवरण (Comics Details)
- प्रकाशक: सिनेमिक्स (अतिक्क्ष एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड)
- श्रृंखला: कर्णपिशाचिनी
- पृष्ठ संख्या: 36
- मूल्य (प्रति अंक): 200/-
- रेटिंग: वयस्कों के लिए (18 वर्ष)
अब सवाल सिर्फ एक है:
क्या आप तैयार हैं कर्णपिशाचिनी का सामना करने के लिए? – आभार – काॅमिक्स बाइट!!
पढ़े: चंद्रकांता – बाबू देवकीनंदन खत्री – सिनेमिक्स (Chandrakanta – Babu Devkinandan Khatri – Cinemics)
Kedarnath Fridge Magnet Sticker





Thank you so much sir for your kind support. Jaya from Cinemics
Thanks Jaya Ji, My Pleasure.