Amar Chitra KathaComicsGraphic NovelsNews

अमर चित्र कथा – वाल्मिकी रामायण – हिंदी 6 वॉल्यूम बॉक्स सेट प्री-आर्डर (Amar Chitra Katha – Valmiki Ramayan – Hindi 6 Volume Box Set Pre-Order)

Loading

अमर चित्र कथा स्टूडियोज की वाल्मिकी रामायण अब हिंदी में! (Amar Chitra Katha Studios Valmiki Ramayana now in Hindi!)

मित्रों ऋषि वाल्मिकी जी द्वारा लिखी गई हिंदू इतिहास की महाकाव्य ‘रामायण’ से भला शायद ही कोई अपरिचित होगा। इसे कई देशों में अलग-अलग भाषाओँ और रंग-रूप में अपनाया गया एवं विभिन्न शैलियों में इसका रूपांतरण एवं अनुवाद हुआ। कॉमिक्स भी ऐसा ही एक सशक्त माध्यम है जिसने इस कथा को जन-मानस तक पहुँचाया और आज हजारों वर्षों बाद भी प्रभु श्री राम की प्रासंगिकता बढ़ती ही जा रही है। अमर चित्र कथा के संस्थापक और भारतीय कॉमिक बुक लीजेंड श्री अनंत पै जी ने भी भारत के इस महाकाव्य को कॉमिक्स के पृष्ठों पर जगह दी जिसे उकेरा कॉमिक्स कला जगत के पितामह श्री प्रताप मुल्लिक जी ने। इसके कई वर्षों बाद अमर चित्र कथा स्टूडियोज इसे नए अंदाज और ग्राफ़िक नॉवेल फॉर्मेट में अंग्रेजी भाषा के 6 वॉल्यूम और एक बॉक्स सेट के साथ प्रस्तुत किया। पाठकों से इसे बेहद ही बढ़िया प्रतिसाद प्राप्त हुआ पर हिंदी भाषी पाठक स्टूडियो से इसे हिंदी में लाने का आग्रह करते रहते थे। आज अचानक ही कॉमिक्स अड्डा ने जब इसके हिंदी आगमन की घोषणा की तो पाठकों का उत्साह इसे लेकर देखने लायक था। फ़िलहाल “वाल्मिकी रामायण – हिंदी 6 वॉल्यूम बॉक्स सेट” (Amar Chitra Katha Studios Valmiki Ramayana) अब प्री-आर्डर पर सीमित संख्या में कुछ पुस्तक विक्रेताओं के पास उपलब्ध है, क्या आपको भी इसका इंतजार था?

Amar Chitra Katha - Valmiki Ramayan - Hindi
Amar Chitra Katha – Valmiki Ramayan – Hindi

वाल्मिकी रामायण (Valmiki Ramayan)

इस बॉक्स सेट में कुल 960 से ज्यादा पृष्ठ होंगे और इसका मूल्य है 2999/- रूपये। इसमें रामायण के छह कांड समाहित है जिनकी जानकारी नीचे दी जा रही है –

  • बाल कांड
  • अयोध्या कांड
  • अरण्य कांड
  • किष्किंधा कांड
  • सुंदर कांड
  • युद्ध कांड
Amar Chitra Katha - Valmiki Ramayan
Amar Chitra Katha – Valmiki Ramayan

Valmiki’s Ramayana 6 volume set ( English)

Valmiki's Ramayana 6 Volume Set
Amar Chitra Katha | Valmiki Ramayana | Hardcovers | Unboxing | Special Editio | Jai Shri Ram

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!