राज कॉमिक्स ब्लैक फ्राइडे धमाका: जबरदस्त छूट और रीस्टॉक (Raj Comics Black Friday Blast: Big Discounts & Exclusive Restocks)
![]()
राज कॉमिक्स ब्लैक फ्राइडे सेल में बंपर 30% की छूट। (Flat 30% Off in the Raj Comics Black Friday Sale.)
भारत में भले ही ब्लैक फ्राइडे शब्द पश्चिमी देशों से आया हो, लेकिन कॉमिक्स प्रेमियों के लिए इस बार असली त्यौहार लेकर आया है राज काॅमिक्स! जी हां, 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक फ्लैट 30% ऑफ का ज़बरदस्त ऑफर और साथ ही कई बहुप्रतीक्षित टाइटल्स का रीस्टॉक, जिसने फैंस के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी है। हालांकि इसके लिए आपके कार्ट वैल्यू का 3000/- या उससे अधिक होना जरूरी है।

राज कॉमिक्स ने हमेशा भारतीय पाठकों के बचपन को मनोरंजक बनाया है, चाहे वो बांकेलाल का हास्य हो, भोकाल का पराक्रम, ड्रैकुला का रिटर्न या प्रेत अंकल की हाॅरर कहानियाँ। इस बार भी वही जादू दोबारा लौट आया है जब कलेक्टर्स के बीच बेहद लोकप्रिय कई एडिशन फिर से उपलब्ध कराए गए हैं।
रीस्टॉक में शामिल प्रमुख टाइटल्स:
- बांकेलाल लोक यात्रा श्रृंखला वाॅल्यूम 1 और 2 (Bankelal Lok Yatra Vol 1 & 2 – Special Collector’s Edition): ह्यूमर और एडवेंचर से भरपूर यह सीरीज़ हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है।
- संपूर्ण ड्रैकुला (Sampoorn Dracula – Special Collector’s Edition): सुपरहीरो नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव की आतंक और डर पर्याय ड्रैकुला से जबरदस्त टक्कर, जो एक्शन और हॉरर का बेहतरीन मिश्रण।
- खूनी खानदान श्रृंखला (Khooni Khandan – Special Collector’s Edition): राज कॉमिक्स में सुपर कमांडो ध्रुव के बेहतरीन क्रिएशन्स में से एक।
- प्रेत अंकल कलेक्टर्स एडिशन (Pret Uncle – Special Collector’s Edition): हाॅरर जाॅनर में दमदार कहानीयाँ, जहां भूत और पिचाशों का बोलबाला है।
- भोकाल महारावण श्रृंखला (Bhokal Maharavan Series Paperback): भोकाल के महायुद्धों और वीरता की अभूतपूर्व कहानियाँ।
इन रीस्टॉक टाइटल्स के साथ, कलेक्टर्स एडिशन प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। छूट की वजह से कई पुराने संस्करण भी बेहद किफायती दाम पर मिल रहे हैं।
राज कॉमिक्स ने एक बार फिर साबित किया है कि चाहे समय बदल जाए, लेकिन कॉमिक्स का जादू कभी फीका नहीं पड़ता। अगर आप भी अपनी कलेक्शन को समृद्ध बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है।
ऑफिशियल स्टोर: राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता
इस ब्लैक फ्राइडे, दिल खोलकर कॉमिक्स खरीदिए क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते! आभार – काॅमिक्स बाइट!!




