ComicsNewsRaj Comics

महानागायण – रक्त पर्व – राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता (Mahanagayan – Rakt Parv – Raj Comics By Manoj Gupta)

Loading

देशवासिओं और कॉमिक्स बाइट के पाठकों को सबसे पहले मकर संक्रांति की हार्दिक बधाइयाँ! इसके साथ ही लोहड़ी, पोंगल और बीहू जैसे पर्व भी भारत में कई सदियों से मनाएं जाते आ रहें हैं और पूरा देश ही आनंद में मग्न रहता हैं, ऐसे में राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता की ओर से पाठकों को बहुत जल्द प्राप्त होने जा रही हैं महानागायण श्रृंखला का भाग दो यानि की ‘रक्त पर्व’। भाग एक – ‘अवतरण पर्व’ कॉमिक्स प्रेमियों को काफी पसंद आया हैं और भाग दो के लिए पाठक बेहद उत्सुक दिखाई पड़ते हैं! नागायण श्रृंखला राज कॉमिक्स की सर्वाधिक बिकने वाली कॉमिक्स श्रृंखलाओं में से एक हैं जिसका अपना अलग तबका हैं और महानगायण इस कड़ी में जरुर अगला पड़ाव बनेगी। पिछले माह ही महानागायण – रक्त पर्व का प्री-आर्डर पुस्तक विक्रेताओं के पास उपलब्ध था और जिन भी पाठकों ने इसे अभी तक बुक नहीं किया हैं वो आज भी अपना आर्डर इन्हें दे सकते हैं।

Mahanagayan - Rakt Parv
Mahanagayan – Rakt Parv

महानागायण भारत के कॉमिक बुक लीजेंड श्री अनुपम सिन्हा जी द्वारा प्रतुस्त एक ऐसा शाहकार हैं जिसे हर कॉमिक्स के चाहने वाले के संग्रह में जरुर होना चाहिए। महाभारत जैसे महान धार्मिक ग्रंथ से प्रेरित इस कॉमिक्स श्रृंखला से कॉमिक्स प्रेमियों को काफी उमीदें हैं क्योंकि आज भले ही कलेक्टर्स बढ़ रहें हों पर पाठकों की संख्या काफी कम रह गयी हैं वहीँ अनुपम जी के प्रसंशक आज भी बेसब्री से उनके कॉमिक्स का इंतज़ार करते हैं।

Mahanagayan - Rakt Parv - Combo - Raj Comics By Manoj Gupta
Mahanagayan – Rakt Parv – Combo – Raj Comics By Manoj Gupta

इसके कॉम्बो का मूल्य हैं 999/- रूपये और पुस्तक विक्रेताओं से आप 10% की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। पृष्ठ संख्या 80 और पेपरबैक एवं हार्डकवर के प्रारूप में अलग-अलग भी इन्हें खरीदा जा सकता हैं।

  • महानागायण कॉम्बो – 999/-
  • महानागायण पेपरबैक – 449/-
  • महानागायण हार्डकवर – 649/-

आवरण (Cover)
Mahanagayan - Rakt Parv - Cover
Art – Anupam Sinha
Mahanagayan – Rakt Parv – Cover
पेंसिल्स (Pencils)
Mahanagayan - Rakt Parv - Penicils By Anupam Sinha
Mahanagayan – Rakt Parv – Penicils By Anupam Sinha
Mahanagayan - Rakt Parv - Penicils By Anupam Sinha
Nagraj And Visarpi
Mahanagayan – Rakt Parv – Penicils By Anupam Sinha

Mahanagayan: Avtaran Parv | Part 1 | Nagraj and Super Commando Dhruva | Raj Comics

Mahanagayan: Avtaran Parv | Part 1 | Nagraj and Super Commando Dhruva | New Comic | Raj Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!