क्राइमफाइटर कलेक्टर एडिशन: फेनिल यूनिवर्स का एक और दमदार स्तंभ (Crimefighter Collector’s Edition: A Powerful Pillar of the Fenil Universe)
![]()
क्राइमफाइटर कलेक्टर एडिशन, लिमिटेड गिफ्ट्स और दमदार कहानियाँ। (Crimefighter Collector’s Edition With Limited Gifts And Great Stories.)
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में जब भी नए नायकों की बात होती है, फेनिल कॉमिक्स का नाम अब भरोसे के साथ लिया जाता है। उसी कड़ी में ‘क्राइमफाइटर’ संग्रहक संस्करण का प्री-ऑर्डर लॉन्च होना, फेनिल यूनिवर्स के लिए एक बड़ा और उत्साहजनक कदम है। यह कलेक्टर एडिशन अब फेनिल कॉमिक्स के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

इस संग्रहक संस्करण को खास बनाता है न सिर्फ इसकी कहानियाँ, बल्कि इसके साथ मिलने वाले सीमित संस्करण उपहार भी। प्री-ऑर्डर करने वाले पाठकों को उपहार स्वरूप मैग्नेट स्टिकर, आर्ट प्रिंट और ऑटोग्राफ कार्ड दिए जाएंगे। ये सभी गिफ्ट्स सीमित मात्रा में तैयार किए गए हैं, जिससे यह संस्करण एक सच्चा कलेक्टर्स आइटम बन जाता है। संस्करण में कुल 160 पृष्ठ हैं और इसका मूल्य है 1499/- रूपये, प्री-आर्डर पर 10% की छूट उपलब्ध है।
आर्डर करें: फेनिल काॅमिक्स
कवर आर्ट और प्रोडक्शन क्वालिटी (Cover Art & Quality)
इस अंक का कवर आर्ट बेहद शानदार, आकर्षक और प्रीमियम फील देता है। पहली नज़र में ही यह कवर यह संकेत दे देता है कि क्राइमफाइटर अब कोई नया या प्रयोगात्मक किरदार नहीं, बल्कि फेनिल यूनिवर्स का एक स्थापित नायक बन चुका है। आवरण की पेंसिलिंग की है अभिषेक विश्वकर्मा ने और कलरिंग की है नवल थानावाला ने, जो क्राईमफाइटर के संग्राहक संस्करण को विज़ुअली और भी सशक्त बनाती है।

इस कलेक्टर एडिशन में शामिल कहानियाँ (Collector Edition Details)
इस संग्रहक संस्करण में एक से बढ़कर एक दमदार कथाएँ शामिल हैं:
- क्राईमफाइटर (Crimefighter)
- ब्लैक गोल्ड (Black Gold)
- मुखबिर (Mukhbir)
- मैं हूँ अंगरक्षक (Main Hoon Angrakshak)
हर कहानी अपने आप में क्राइम, रहस्य और एक्शन का संतुलित मिश्रण पेश करती है, जो आज के भारतीय कॉमिक्स पाठकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है।
मैं कानून की किताब नहीं, उसका ज़मीर हूँ। जो सिस्टम की दरारों में पलते हैं, मैं उनके लिए आख़िरी लकीर हूँ। ये देश मेरी पहचान नहीं, मेरा क़र्ज़ है। और यहां पलता अपराध एक कोढ़ है, जिसे मैं जड़ से मिटाने आया हूँ। तुम सौदे कर सकते हो, डर फैला सकते हो, लेकिन याद रखना जहाँ सत्य का विश्वास टूटता है, वहीं से क्राइमफाइटर का कार्य शुरू होता है। याद रखना…न्याय की परछाईं हूँ मैं।आख़िरी चेतावनी हूँ मैं। मैं हूँ क्राइमफाइटर। – काॅमिक्स बाइट”
फेनिल यूनिवर्स का विस्तार (Expansion Of Fenil Universe)
फौलाद, बजरंगी और जासूस बलराम जैसे किरदारों के बाद अब क्राइमफाइटर भी फेनिल यूनिवर्स का एक मजबूत आधार बन चुका है। फेनिल कॉमिक्स नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए न सिर्फ अपने ओरिजिनल किरदारों की चित्रकथाएँ प्रस्तुत कर रहा है, बल्कि विदेशी प्रकाशनों की प्रीमियम हॉरर स्टोरीज़ को भी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में प्रकाशित कर रहा है।

अब समय आ गया है जब पाठक एक बड़े क्रॉसओवर इवेंट की उम्मीद करें जहाँ फेनिल यूनिवर्स के सभी नायक एक साझा मंच पर दिखाई दें।
यह संग्रहक संस्करण न सिर्फ पढ़ने के लिए, बल्कि सहेज कर रखने के लिए भी है। आप इसे अपने पसंदीदा कॉमिक सेलर्स से भी मंगवा सकते हैं। पाठक अपनी प्रतिक्रियाएँ और सुझाव टिप्पणी में अवश्य साझा करें, क्या आप फेनिल यूनिवर्स के क्रॉसओवर को देखने के लिए तैयार हैं?
अपना देश, अपनी कॉमिक्स — फेनिल कॉमिक्स।
— आभार, काॅमिक्स बाइट!!

Batman/Spawn: The Classic Collection



