राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता की पेशकश – बांकेलाल 6 इन 1 डाइजेस्ट वॉल्यूम 2 और 3। (Bankelal 6 in 1 Digest Vol. 2 & 3 by Raj Comics By Sanjay Gupta)
![]()
प्रीमियम क्वालिटी में पेश हुआ बांकेलाल का 6 इन 1 डाइजेस्ट। (Bankelal Returns in Premium Form!)
राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता ने अपने प्रशंसकों के लिए एक और शानदार तोहफ़ा पेश किया है “बांकेलाल 6 इन 1 डाइजेस्ट वॉल्यूम 2” और “बांकेलाल 6 इन 1 डाइजेस्ट वॉल्यूम 3” अब उपलब्ध हैं सभी प्रमुख बुकसेलर्स पर।

यह दोनों ही डाइजेस्ट बड़े आकार (Big Size) और प्रीमियम क्वालिटी प्रिंटिंग के साथ आए हैं, जो बांकेलाल के हास्य और रोमांच से भरे कारनामों को एक नए अंदाज़ में पेश करते हैं।
वॉल्यूम 2 में कुल 200 पृष्ठ हैं, जबकि वॉल्यूम 3 में 196 पृष्ठ, और दोनों काॅमिक्स का मूल्य ₹900 रखा गया है। दोनों पुस्तकें पेपरबैक बाइंडिंग में और हिंदी भाषा में प्रकाशित हुई हैं।

इन डाइजेस्ट्स की खासियत सिर्फ उनकी मोटाई या प्रिंट क्वालिटी नहीं, बल्कि महान कलाकार बेदी जी की लाजवाब कला और कहानीकार तरुण कुमार वाही जी की लेखनी भी है, जिन्होंने बांकेलाल की दुनिया को हमेशा की तरह शानदार बनाया है।
नए आवरण इन दोनों डाइजेस्ट्स को एक कलेक्टर्स एडिशन जैसा रूप देती है जो कॉमिक्स कलेक्टर्स के लिए आकर्षक मौका है इन्हें अपने संग्रह में जोड़ने का। राज कॉमिक्स ने फिर से साबित कर दिया है कि भारतीय कॉमिक्स संस्कृति में बांकेलाल आज भी हास्य, व्यंग्य और रोमांच का बेताज बादशाह है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
पढ़े: राज काॅमिक्स विंटेज विज्ञापन: बांकेलाल और भोकाल (Raj Comics Vintage Ad: Bankelal Aur Bhokal)
Back To Raj Comics Super Commando Dhruva Set-1




